एक्सप्लोरर

ENG Vs AUS: पांचवें दिन मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे खवाजा, दर्ज होगा बेहद ही खास रिकॉर्ड

England vs Australia: एशेज 2023 का पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर इस समय है. ऑस्ट्रेलिया को जहां आखिरी दिन जीत के लिए 174 रन और बनाने हैं. वहीं इंग्लैंड को 7 विकेट हासिल करने हैं.

England vs Australia, Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज 2023 सीरीज का पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया है. एजबेस्टन के मैदान पर चल रहे इस मुकाबले के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को जहां जीत के लिए 174 रनों की और दरकार है. वहीं इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट हासिल करने हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 5वें दिन के खेल में बल्लेबाजी करने उतरने के साथ अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी कर लेंगे.

उस्मान ख्वाजा एशेज इतिहास में सभी 5 दिन बल्लेबाजी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जायेंगे. इससे पहले साल 1977 के ट्रेटब्रिज टेस्ट मैच में जैफ बॉयकॉट ने सभी पांचों दिन बल्लेबाजी की थी. वहीं साल 2019 के एजबेस्टन टेस्ट मैच में रोरी बर्न्स ऐसा करना करने वाले एशेज में दूसरे खिलाड़ी बने.

इस टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन था. उस्मान ख्वाजा 34 रन बनाकर नाबाद थे. अब 5वें दिन कंगारू टीम को ख्वाजा से एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ताकि इस टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की जा सके.

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले 13वें खिलाड़ी बनेंगे उस्मान ख्वाजा

एशेज के पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा का बल्ला अब तक काफी शानदार तरीके से बोलता हुआ दिखाई दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी में ख्वाजा के बल्ले से बेहतरीन 141 रनों की पारी देखने को मिली थी. जिसके दम पर कंगारू टीम इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर के करीब पहुंचने में कामयाब हो सकी थी. उस्मान ख्वाजा के नाम पर अभी तक 15 टेस्ट शतक दर्ज हैं. जिसमें साल 2022 से लेकर अब तक उनके बल्ले से कुल 7 शतकीय पारियां देखने को मिल चुकी हैं.

 

यह भी पढ़ें...

Najam Sethi PCB: नजम सेठी के ट्वीट ने पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली, चुनाव को लेकर बवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget