एक्सप्लोरर

IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करेगा 19 साल का यह खिलाड़ी, चौथे टेस्ट में बदल जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम!

Australia Playing 11: चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है. यहां जानें ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

Australia Playing 11 4th Test Vs India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा. यह मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट के नाम से खेला जाएगा. WTC फाइनल के लिहाज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह टेस्ट मैच काफी अहम है. इस टेस्ट में कंगारू टीम काफी बदली नजर आ सकती है. यहां जानें चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है. तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम का हिस्सा नहीं हैं. वह चौथे और पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में सीन एबॉट को शामिल किया गया है. एबॉट तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. 

चौथे टेस्ट के लिए अपनी टीम में ऑस्ट्रेलिया ने कुछ बदलाव किए हैं. ओपनर नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया गया है. वह शुरुआती तीन टेस्ट खेले थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. इसके अलावा चौथे टेस्ट के लिए दो ऑलराउंडर टीम में शामिल किए गए हैं. इसमें ब्यू वेब्सटर और सीन एबॉट शामिल हैं. हेजलवुड की जगह लेने के लिए अब टीम में दो तेज गेंदबाज हैं. दूसरे टेस्ट में पिंक बॉल से पांच विकेट लेने वाले स्कॉट बोलैंड चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा हैं. साथ ही झाय रिचर्डसन को भी टीम में शामिल किया गया है.

ख्वाजा के साथ ओपनिंग करेगा 19 साल का यह खिलाड़ी

उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे 19 साल के सैम कोंस्टस. पीएम इलेवन के लिए खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने शतक लगाया था. मैकस्वीनी के लगातार फ्लॉप होने पर सैम कोंस्टस को टीम में शामिल किया गया है. इसके बाद तीन नंबर पर मार्नस लाबुशेन और चार नंबर पर स्टीव स्मिथ खेलते दिखेंगे. पांच नंबर पर ट्रेविस हेड का खेलना तय है. छह नंबर पर मिचेल मार्श की जगह अब ब्यू वेब्सटर को मौका मिलने की संभावना है. मार्श पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे हैं. 

इसके बाद विकेटकीपर एलेक्स कैरी और फिर कप्तान पैट कमिंस दिखेंगे. जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिलना तय माना जा रहा है. ऐसे में झाय रिचर्डसन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. इसके बाद मिचेल स्टार्क और फिर नाथन ल्योन खेलते दिखेंगे. 

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- सैम कोंस्टस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श/ब्यू वेब्सटर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड/झाय रिचर्डसन और नाथन ल्योन. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget