एक्सप्लोरर

ODI WC Qualifier: वर्ल्ड कप क्वालीफायर के बीच आईसीसी ने इस गेंदबाज पर लगाया बैन, वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए थे 3 विकेट

ODI WC Qualifier 2023: जिम्बाब्वे में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों के बीच आईसीसी ने यूएस के तेज गेंदबाज काइल फिलिप पर अवैध गेंदबाजी एक्शन की वजह से प्रतिबंध लगा दिया है.

ICC ODI World Cup Qualifier 2023: जिम्बाब्वे में चल रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड क्वालीफायर्स मुकाबलों के बीच आईसीसी ने अमेरिकी खिलाड़ी काइल फिलिप को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 26 साल के तेज गेंदबाज काइल के गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. काइल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 9.5 ओवरों की गेंदबाजी में 56 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए थे.

काइल फिलिप का जन्म त्रिनिदाद में हुआ था. इसके बाद वह अमेरिका जाकर बस गए और वहीं से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. काइल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में काइल मेयर्स, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ का विकेट हासिल किया था. इसी मैच के बाद काइल के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर मैच अधिकारियों ने आईसीसी इवेंट पैनल को इस बारे में शिकायत की थी.

आईसीसी इवेंट पैनल ने काइल फिलिप का गेंदबाजी एक्शन जांचने के बाद उसे अवैध पाया. इसके बाद आईसीसी ने आर्टिकल 6.7 नियम के तहत काइल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तत्काल प्रभाव से गेंदबाजी करने पर रोक लगा दी. अब काइल को अपने एक्शन में सुधार करना होगा. इसके बाद जब उनके एक्शन की जांच आईसीसी कर लेगी और उसे सही पाएगी. उसके बाद ही काइल को इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने की अनुमति मिल पायेगी.

अमेरिका का अब तक रहा वनडे वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन

वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अब तक अमेरिकी टीम का काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला है. ग्रुप ए में शामिल अमेरिका ने अब तक खेले 3 मुकाबलों में एकतरफा हार का सामना किया है. इस कारण वह पॉइंट्स टेबल में अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सकी है. अब टीम को अपना आखिरी लीग मुकाबला 26 जून को मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है.

यह भी पढ़ें...

ENG vs AUS: एजबेस्टन में इंग्लैंड की हार के बाद मैथ्यू हेडन ने ओली रॉबिन्सन पर साधा निशाना, कहा- 124 Kph वाला गेंदबाज किसी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget