एक्सप्लोरर

श्रीलंका के बल्लेबाज Upul Tharanga ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

थरंगा ने दिसंबर 2005 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था.

श्रीलंका के बल्लेबाज उपुल थरंगा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. थरंगा श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2019 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कैपटाउन में वनडे मैच में खेले थे. थरंगा ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, "सभी अच्छी चीजों का एक दिन अंत होता है. मेरा मानना है कि 15 वर्षो बाद यह सही समय है जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दूं."

थरंगा ने दिसंबर 2005 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था.उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भी भारत के खिलाफ 2017 में पल्लेकेले में खेला था. थरंगा ने श्रीलंका के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 21.89 के औसत से 1754 रन बनाए हैं. थरंगा ने टेस्ट में तीन शतक और आठ अर्धशतक जड़े हैं.

बाएं हाथ के बल्लेबाज थरंगा अपने देश के लिए वनडे प्रारूप में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं.उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगस्त 2005 में पदार्पण किया था. थरंगा ने 235 वनडे मैचों में 33.74 के औसत से 6951 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 15 शतक और 37 अर्धशतक ठोके हैं. थरंगा का वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 174 रन है जो किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी का इस प्रारूप में बनाया दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

थरंगा को श्रीलंका की सीमित ओवरों का कप्तान बनाया गया था लेकिन वह कप्तान के रूप में असफल साबित हुए और उनकी कप्तानी में टीम को 0-5 की तीन क्लीन स्वीप से हार का सामना करना पड़ा और ओवर रेट को लेकर कई बार निलंबन झेलना पड़ा. उन्हें नवंबर 2017 में भारत के खिलाफ सीरीज को देखते हुए कप्तानी से हटाया गया था. टेस्ट और वनडे के अलावा थरंगा ने श्रीलंका के लिए 26 टी20 मुकाबले भी खेले जिसमें उन्होंने 407 रन बनाए. टी20 में थरंगा का सर्वाधिक स्कोर 47 रन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य; कोहली-अय्यर की फिफ्टी
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज
दो शहरों में खेला जाएगा यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन, 14 अगस्त को पहला मैच और 6 सितंबर को फाइनल
दो शहरों में खेला जाएगा यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन, 14 अगस्त को पहला मैच और 6 सितंबर को फाइनल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget