एक्सप्लोरर

U19 World Cup Win: सलामी बल्लेबाज Harnoor Singh के घर जोरदार जश्न, दादा बोले- उसे आने दो, बाकी कमियां भी दूर कर देंगे

U19 World Cup Win Celebration: भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप के विजेता बनने के बाद सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह के घर खूब जश्न मनाया गया.

Celebration in Harnoor Singh Home: भारतीय टीम (India U19 Team) अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) के फाइनल में इंग्लैंड (England U19 Team) को हराकर पांचवी बार चैंपियन बन चुकी हैं. क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं पूर्व खिलाड़ी इन युवाओं को बधाई दे रहे हैं. इन सब के बीच वर्ल्ड कप विजेता इस टीम के युवा खिलाड़ियों के घर का माहौल और भी ज्यादा देखने लायक है. इन खिलाड़ियों के घर, गांव और शहर में खूब मिठाइयां बांटी जा रही है. ऐसा ही कुछ नजारा टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह (Harnoor Singh) के घर भी देखने को मिला है. यहां पूरा परिवार टीम और अपने लाड़ले की जीत पर बहुत खुश है.  

हरनूर के पिता मिठाई बांटते हुए कहते हैं, 'हमारी धड़कनें बहुत ज्यादा बढ़ गई थी. लेकिन सभी बच्चों की परफॉर्मेंस देखते हुए लग रहा था कि भारतीय टीम यह खिताब अपने नाम कर लेगी. हालांकि क्रिकेट ऐसा खेल है जो कभी भी गिरगिट की तरह रंग बदल देता है, तो आखरी गेंद तक सांसे अटकी रही थी.'

हरनूर के दादाजी से जब अपने पोते के प्रदर्शन पर बातचीत की, तो उनका कहना था, 'जब कोई अपने परिवार का खेल रहा हो तो मजा तो बढ़ता ही है और प्रेशर भी बढ़ जाता है. हम तो भगवान का नाम लेते रहे और दुआ करते रहे कि भारत विजेता बन जाए.' दादाजी आगे कहते हैं, 'मैं उसका कोच भी हूं. अब जब वह वापस आएगा, तो जो कमियां रह गई थी हम उसको भी सुधार के उसकी बल्लेबाजी में और निखार लाएंगे.' हरनूर की दादीजी ने भी यह मुकाबला लाइव देखा था. वह कहती हैं, 'मैंने बल्लेबाजी तो पूरी नहीं देखी लेकिन फील्डिंग देखी, बहुत अच्छा खेले. सुबह उठी तो पता चला कि भारत जीत गया है.'

हरनूर सिंह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज थे. यह खिलाड़ी भारत के सभी 6 मुकाबलों में नजर आया. हरनूर सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में 23.50 की औसर से 141 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 72 का रहा. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का पहला विकेट शून्य पर गिर जाने के बाद उन्होंने शेख राशिद के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी.

यह भी पढ़ें..

Bangladesh Premier League 2022: बीच मैदान में ही धुआं उड़ाने लगा यह खिलाड़ी, मैच अधिकारियों ने लगाई फटकार

IPL के पिछले सीजन में David Warner को था इस बात का दुख, बताई अपने मन की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget