एक्सप्लोरर

विश्व कप जीतने के लिए सभी 15 खिलाड़ियों का समर्थन चाहिए: पृथ्वी शॉ

विश्व कप जीत से तीन कदम दूर भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने कहा कि उन्हें कप जीतने का सपना पूरा करने के लिए सभी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन चाहिए.

विश्व कप जीत से तीन कदम दूर भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने कहा कि उन्हें कप जीतने का सपना पूरा करने के लिए सभी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन चाहिए.

टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरूआत ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया पर 100 रन की जीत से की. इसके बाद टीम ने पापुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को दस-दस विकेट से रौंदते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

शॉ ने कहा, ‘‘मैच में खेलने वाले हमारे 11 खिलाड़ी अभी तय नहीं है. यह टीम गेम है और हमें पूरी टूर्नामेंट में सभी 15 खिलाड़ियों का साथ चाहिए.’’

शॉ और मंजोत कालरा ने पहले दो मैचों में पारी की शुरूआत की लेकिन ग्रुप राउंड के आखिरी मैच में हार्विक देसाई और शुभमान गिल ने यह काम किया.

शॉ बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय से काफी प्रभावित हैं जो 10 विकेट लेकर गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे आगे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे स्पिनरों को पता है कि विकेट कैसे लेना है, पावरप्ले में भी. हमें जब भी जरूरत होती है अनुकूल ने विकेट लिए हैं, उसे पता है स्थिति को नियंत्रित कैसे करना है, वह समझता है कि मैं उससे क्या चाहता हूं.’’

रॉय के अलावा अभिषेक शर्मा और शिवा सिंह टीम में दो और ऐसे गेंदबाज है जो बाएं हाथ से स्पिन करते हैं.

सीरीज में भारत के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भी टूर्नामेंट में अपने सारे मैच जीतकर सुपरलीग में पहुंची है. सुपरलीग क्वार्टरफाइनल में 26 जनवरी को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा.

इससे पहले 23 जनवरी को इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से, 24 जनवरी को पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से और 25 जनवरी को अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget