एक्सप्लोरर

Under-19 World Cup: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, 2 फरवरी को इस टीम से होगा मुकाबला

IND U19 vs BAN U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC U19 World Cup) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की.

Under-19 World Cup Quarter Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC U19 World Cup) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत (India U19) ने बांग्लादेश (Bangladesh U19) को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. एंटिगा में खेले गए मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. अब 2 फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया (Australia U19) से होगा. यह मुकाबला एंटीगा के इसी कूलीज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. 

बांग्लादेश से पिछली हार का लिया बदला

मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम 37.1 ओवर में महज 111 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई. एक वक्त 56 रन तक ही उनके 7 विकेट गिर चुके थे, जैसे-तैसे टीम 100 के पार पहुंची. भारत की ओर रवि कुमार ने सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए. रवि को 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया. छोटे से लक्ष्य को हासिल करने में भारत को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 30.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में बांग्लादेश के हाथों मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया. पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में बांग्ला टीम ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. 

Under-19 World Cup: 'बेबी एबी' के नाम से फेमस हो रहा यह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज, IPL की इस टीम में होना चाहता है शरीक

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला
भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 119 रन से हराया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 157 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

Future Cricket: टीम साउदी की भविष्यवाणी- आगे कई खिलाड़ी लंबी उम्र तक क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे

2 फरवरी को होगा सेमीफाइनल मुकाबला
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला 2 फरवरी को होगा. इससे पहले 1 फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होगी. इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान ने श्रीलंका को क्वार्टर फाइनल मैच हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget