एक्सप्लोरर

‘गुरू’ द्रविड़ की टीम अंडर 19 विश्व कप में इतिहास रचने की दहलीज पर

जीत के अश्वमेधी रथ पर सवार कोच राहुल द्रविड़ की अंडर-19 टीम इतिहास रचने की दहलीज पर है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल मुकाबले में मात देकर भारतीय टीम कल ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल में भिड़ेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं जो तीन तीन बार खिताब जीत चुकी हैं.

माउंट माउंगानुइ: जीत के अश्वमेधी रथ पर सवार कोच राहुल द्रविड़ की अंडर-19 टीम इतिहास रचने की दहलीज पर है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल मुकाबले में मात देकर भारतीय टीम कल ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल में भिड़ेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं जो तीन तीन बार खिताब जीत चुकी हैं.

अगर पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम खिताब पर कब्जा करती है तो वो मोहम्मद कैफ (2002), विराट कोहली (2008) और उन्मुक्त चंद (2012) के बाद चौथे कप्तान होंगे.

मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी लग रहा है. भारत ने अभी तक पांचों मैच जीते है जिसमें सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर 203 रन से मिली जीत शामिल है. इसके अलावा टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराया था. पाकिस्तान के खिलाफ 272 रन बनाने के बाद भारत ने उसकी पूरी पारी 69 रन पर समेट दी थी.

अभी तक हर जीत में टीम का सामूहिक प्रयास रहा है. सभी खिलाड़ियों ने किसी ना किसी रूप में योगदान दिया है.

बल्लेबाजों में शॉ और मनजोत कालरा ने टीम को हमेशा अच्छी शुरूआत दी है. तीसरे नंबर पर शुभमान गिल जबर्दस्त फॉर्म में हैं. उसने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जमाया और एक और यादगार पारी खेलना चाहेगा.

गेंदबाजी में शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी का प्रदर्शन उम्दा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकना हालांकि उनके लिये आसान नहीं होगा. अभिषेक शर्मा और अनुकूल राय ने स्पिन का मोर्चा संभाला है. अभिषेक निचले मध्यक्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. भारतीय फील्डिंग भी टूर्नामेंट में शानदार रही है.

भारतीय अंडर 19 टीम से भविष्य के सितारे निकलते रहे हैं और इस टीम में भी वह माद्दा है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगा. पहला मैच हारने के बाद उसने शानदार वापसी करके लगातार चार मैच जीते.

क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 31 रन से हराने के बाद उसने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया .


टीमें :

भारत अंडर 19: पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभमान गिल, मनजोत कालरा, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, हार्विक देसाई, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, ईशान पोरेल, अनुकूल राय, शिवा सिंह, आर्यन जुयाल, अर्शदीप सिंह, पंकज यादव .

आस्ट्रेलिया अंडर 19 : जासन संघा (कप्तान) , विल सदरलैंड, जेवियर बार्टलेट, मैक्स ब्रायंट, जैक एडवडर्स, जाक इवांस, जेरोड फ्रीमैन, रियान हेडली, बैक्सटर होल्ट, नाथन मैकस्वीनी, जोनाथन मेरलो, लायड पोप, परम उप्पल, आस्टिन वॉ.

मैच का समय : सुबह 6.30 से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget