एक्सप्लोरर

'किताबों पर धूल जमने से, कहानियां खत्म...' टीम इंडिया में नहीं चुने जाने पर इस दिग्गज का छलका दर्द

Umesh Yadav: उमेश यादव घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सीजन रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे उमेश ने सिर्फ तीन मैचों में 18 विकेट झटके. फिर भी उन्हें इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया.

Umesh Yadav, India vs England Test Series: BCCI ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया. खबर थी कि तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम मिल सकता है. ऐसे में भारतीय पिचों पर असरदार रहने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद उमेश ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपना दर्द बयां किया. 

36 साल के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी इंस्टारग्राम स्टोरी पर लिखा, 'किताबों पर धूल जमने से कहानियां खत्म नहीं होती है.' दरअसल, उमेश भारतीय पिचों पर अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, फिर भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट  सीरीज में नहीं चुने जाने से उमेश काफी निराश हैं. 

उमेश ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इसके बाद से उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुना गया. बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मुकेश कुमार को पहले दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था. दूसरे टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिला, लेकिन वह असरदार नहीं दिखे. इंग्लैंड के बल्लेबाज आसानी से उनके खिलाफ रन बना रहे थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि आखिरी तीन टेस्ट के लिए उमेश को मौका मिले, लेकिन चयनकर्ताओं ने युवा आकाश दीप पर भरोसा दिखाया और उमेश को एक बार फिर इग्नोर कर दिया. 

उमेश यादव भारत के लिए अब तक 57 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 170 विकेट झटके हैं. उमेश ने 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. फिलहाल वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. इस सीज़न रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे उमेश ने सिर्फ तीन मैचों में 18 विकेट लेकर इंग्लैंड सीरीज के लिए दावेदारी पेश की थी. 

यह भी पढ़ें-

Under 19 World Cup 2024 Final: कंगारुओं से हिसाब बराबर करने का आ गया समय, आज फाइनल में युवा टीम इंडिया लेगी ऑस्ट्रेलिया से बदला

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget