एक्सप्लोरर

Under 19 World Cup 2024 Final: कंगारुओं से हिसाब बराबर करने का आ गया समय, आज फाइनल में युवा टीम इंडिया लेगी ऑस्ट्रेलिया से बदला

India vs Australia Final: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल खेला जाएगा. ऐसे में युवा टीम इंडिया कंगारुओं से 2023 वर्ल्ड कप की हार का बदला लेना चाहेगी.

India U19 vs Australia U19 Final: आज 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. खिताबी मैच में टीम इंडिया के सामने कंगारुओं की चुनौती है. ऐसे में युवा टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी. भारत ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. 

कंगारुओं से हिसाब बराबर करने का समय आ गया

आईसीसी टूर्नामेंट, फाइनल व भारत और ऑस्ट्रेलिया...पिछले एक साल में तीसरी बार हमें दोनों देशों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी. इससे पहले पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेला गया था. हालांकि, दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने बाज़ी मारी थी, लेकिन इस बार आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. आंकड़ों की मानें तो युवा टीम इंडिया इस बार ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता कर लेगी. 

कंगारुओं से हिसाब बराबर करने का समय आ गया है. भारत की युवा टीम के पास रोहित, शमी और कोहली का बदला लेना का पूरा मौका है.  भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक अजेय रही है. उसने अपने सभी मुकाबलों में दमदार जीत दर्ज की है. सेमीफाइनल में तो युवा टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीनी थी. 

फाइनल में भारत का पलड़ा है भारी 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल में दो बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत हुई है. दोनों ही बार टीम इंडिया ने बाज़ी मारी है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिख रहा है. 

छठी बार खिताब जीतना चाहेगी टीम इंडिया

गौरतलब है कि भारतीय टीम अब तक पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इसके अलावा टीम इंडिया दो बार रनर-अप भी रही है. ऐसे में आज भारतीय टीम रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी. 

यह भी पढ़ें-

टेनिस क्रिकेट की कमाई से चलती थी आकाश दीप की जिंदगी, पिता-भाई की मौत ने तोड़ दिया था हौसला; लेकिन दोस्त ने नहीं मानने दी हार

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget