एक्सप्लोरर

Ind vs Eng U-19 WC Final: भारत-इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज, शाम 6.30 बजे से शुरू होगा मुकाबला

Ind vs Eng U-19 WC Final: भारतीय टीम ने 2016 से लगातार 4 बार फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल में कप्तान यश धूल पर सबकी नज़र रहेंगी, जिन्होंने सेमिफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था.

Ind vs Eng U-19 WC Final: एंटिगा में आज शाम 6.30 बजे से भारत-इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक लगातार पांच मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल में कप्तान यश धूल पर सबकी नज़र रहेंगी, जिन्होंने सेमिफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. वहीं, बल्लेबाज़ शेख राशिद, स्पिन गेंदबाज़ निशांत सिंधु और विक्की ओस्तवाल भी बेहतरीन फॉर्म में हैं. 

टीम  इंडिया ने लगातार 4 बार बनाई फाइनल में जगह

भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में इससे पहले 7 बार फाइनल में जगह बनाई है, जिसमें से टीम 4 बार खिताब जीत चुकी है. बड़ी बात यह है कि भारतीय टीम साल 2016 से लगातार 4 बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है. दूसरी ओर इंग्लैंड का इरादा भी इतिहास रचने का है और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. 

मैदान से बाहर कोरोना संक्रमण से जूझने के बावजूद भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचने में दिक्कत नहीं आई जो खिलाड़ियों की प्रतिभा और टीम की गहराई की बानगी पेश करती है. कप्तान धुल और उपकप्तान शेख रशीद संक्रमण के कारण तीन में से दो मैच नहीं खेल सके थे.

बल्लेबाजी में जहां व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं गेंदबाजों ने एक ईकाई के रूप में प्रभावित किया है. राजवर्धन हंगरगेकर और रवि कुमार ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को परेशान किया तो विकी ओस्तवाल ने स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा बखूबी संभाला. वह 10 .75 की औसत से 12 विकेट ले चुके हैं.

कोहली ने बढ़ाया टीम का मनोबल

फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ज़ूम कॉल पर टीम के खिलाड़ियों से बात की, जिसके बाद खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है. 2008 में अंडर 19 टीम के कप्तान के तौर पर विश्व कप जीतने वाले विराट कोहली ने उन्हें बताया कि फाइनल का दबाव कैसे झेलना है. खिताब और भारत के बीच इंग्लैंड की टीम है जो आखिरी बाद 1998 में फाइनल में पहुंची थी, जब उसने अब तक का एकमात्र खिताब जीता था.

भारतीय टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, मानव पारख, कौशल ताम्बे, राजवर्धन हंगरगेकर, विकी ओस्तवाल, गर्व सांगवान, दिनेश बाना, आराध्य यादव, राज बावा, वासु वत्स, रवि कुमार.

इंग्लैंड की टीम: टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जॉर्ज बेल, जोशुआ बॉयडेन, एलेक्स होर्टन, रेहान अहमद, जेम्स सेल्स, जॉर्ज थॉमस, थॉमस एस्पिनवाल, नाथन बर्नवेल, जैकब बेथेल, जेम्स कोलेस, विलियम लक्सटन, जेम्स रियू, फतेह सिंह, बेंजामिन क्लिफ.

यह भी पढ़ें-

IND vs WI: इन स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी टीम इंडिया, शादी की वजह से पहला वनडे नहीं खेलेंगे केएल राहुल

Team India में Rohit Sharma की कप्तानी के साथ अहमदाबाद में दिखेंगे ये बदलाव, प्रैक्टिस में कोहली ने बहाया पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget