एक्सप्लोरर

स्मिथ-वॉर्नर ने की भयंकर गलती लेकिन वे बुरे लोग नहीं हैं: डैरेन लीमैन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में काले दिन के रूप में याद की जाने वाला बॉल-टेम्पिरंग की घटना में अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स को सजा मिल चुकी है.

नई दिल्ली/जोहानिसबर्ग: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में काले दिन के रूप में याद की जाने वाला बॉल-टेम्पिरंग की घटना में अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स को सजा मिल चुकी है.

पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीने का बैन लगाया है. जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में भी इन दोनों के खेलने पर पाबंदी लगा दी गई है. इन दोनों के अलावा इस विवाद में शामिल कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर भी नौ महीने का बैन लगाया है.

इस पूरे विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के कोच डैरेन लीमैन पूरी तरह से पाक साफ होकर बाहर निकल गए हैं. जिसके बाद आस्ट्रेलिया के कोच डेरेन लीमैन ने स्वीकार किया कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ने गंभीर गलती की लेकिन उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक मानवीय रवैया अपनाएं क्योंकि वे बुरे लोग नहीं हैं.

लीमैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इससे जुड़े खिलाड़ियों को काफी गंभीर सजा दी गई है और उन्हें पता है कि उन्हें इसके नतीजों का सामना करना होगा. उन्होंने भयंकर गलती की लेकिन वे बुरे लोग नहीं हैं. कोच के रूप में मुझे उनके और उनके परिवार के लिए बुरा लग रहा है. मुझे लगता है कि इस पूरे प्रकरण में मीडिया और प्रशंसकों को यह नहीं भूलना चाहिए.’’

लीमैन ने कहा कि सभी को याद रखना चाहिए कि हम सभी अपने जीवन में गलती करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मानवीय पहलू है. उन्होंने गलती की, जैसे सभी करते हैं, मैंने भी की हैं. वे युवा हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि लोग उन्हें दूसरा मौका देंगे. उनका स्वास्थ्य हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है. हाल के समय में टीम को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया और हमें अपने खेलने को लेकर कुछ चीजों में बदलाव की जरूरत है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget