एक्सप्लोरर

इन खिलाड़ियों ने कर दी थी 'गलती' , जानिए टेस्ट क्रिकेट में हुए 5 सबसे अजीबो-गरीब आउट के बारे में

टेस्ट क्रिकेट में कभी ;हैंडल्ड द बॉल' तो कभी फील्डिंग में बाधा डालने की वजह से इन खिलाड़ियों को आउट दिया गया. जानिए इतिहास के वो पांच अनोखे आउट जो आज भी याद किए जाते हैं.

टेस्ट क्रिकेट को क्रिकेट का सबसे बेहतरीन प्रारूप कहा जाता है, जहां बल्लेबाज की तकनीक, धैर्य और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा होती है. इस क्लासिक फॉर्मेट में भी कई बार ऐसा देखने को मिलता है जब नियमों की अनदेखी की जाती है और बल्लेबाज अपनी विकेट खो देता है. आज हम बताएंगे उन मामलों के बारे में जब बल्लेबाज बेहद असामान्य तरीकों से आउट हुए, जो क्रिकेट इतिहास में शायद ही कभी देखने को मिलते हैं.

लेन हटन- इंग्लैंड 

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहला मामला 1951 में सामने आया जब इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज लेन हटन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द ओवल मैदान पर खेलते हुए 27 रन बनाकर ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट हो गए थे. हटन का आउट होना क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी को जानबूझकर फील्डिंग में बाधा डालने के लिए आउट करार दिया गया था.

रसेल एंडीन-  दक्षिण अफ्रीका 

इसके कुछ साल बाद, 1957 में दक्षिण अफ्रीका के रसेल एंडीन ने केपटाउन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए केवल 3 रन बनाए और ‘हैंडल्ड द बॉल’ नियम के तहत आउट हो गए. एंडीन ने खेल के दौरान गेंद को हाथ से छू लिया था, जिससे बिना अपील के ही अंपायर ने उन्हें आउट कर दिया था. यह टेस्ट क्रिकेट में इस प्रकार का पहला आउट था, जिसने खिलाड़ियों को नियमों को लेकर अधिक सतर्क रहने का संदेश दिया था.

एंड्रयू हिल्डिच-  ऑस्ट्रेलिया 

1979 में एक और दिलचस्प मामला ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हिल्डिच के साथ देखने को मिला, जब वो पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे थे. उन्होंने फील्डर से मिली गेंद को गेंदबाज को लौटाया, लेकिन दुर्भाग्य से नियमों के तहत यह ‘हैंडल्ड द बॉल’ माना गया और उन्हें आउट दे दिया गया था. यह निर्णय काफी विवादित रहा था, लेकिन नियमों के अनुसार सही था.

मोहसिन खान- पाकिस्तान 

इसी तरह 1982 में कराची टेस्ट में पाकिस्तान के मोहसिन खान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 रनों की पारी खेलते हुए हाथ से गेंद को छू दिया था, जिससे उन्हें भी ‘हैंडल्ड द बॉल’ के अंतर्गत पवेलियन लौटना पड़ा. यह आउट उस समय काफी चर्चा में रहा क्योंकि मोहसिन अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे.

डेसमंड हेंस- वेस्टइंडीज 
 
1983 में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेंस भारत के खिलाफ 55 रन बनाकर खेल रहे थे जब उन्होंने भी कुछ ऐसा ही किया था. उन्होंने गेंद को हाथ से रोकने की कोशिश की जिसके चलते उन्हें ‘हैंडल्ड द बॉल’ आउट करार दिया गया था और उनकी पारी वहीं समाप्त हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget