एक्सप्लोरर

जब क्रिकेट का मैदान बनी मौत की वजह, वो पांच क्रिकेटर जिनकी खेलते समय गई जान

क्रिकेट की 5 सबसे खतरनाक चोटों के बारे में जानिए, जिनमें खिलाड़ियों की जान तक चली गई थी. मैदान पर हुए इन हादसों ने खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया था.

क्रिकेट को आमतौर पर एक शांत और ‘जेंटलमैन गेम’ माना जाता है, लेकिन इस खेल में भी कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जो जानलेवा साबित हुईं हैं. सुरक्षा उपकरणों के बावजूद गेंद लगने से कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसने सभी को दुखी कर दिया. आइए जानें क्रिकेट इतिहास की उन 5 दर्दनाक चोटों के बारे में, जिन्होंने खेल जगत को सदमे में डाल दिया था.

फिलिप ह्यूज- ऑस्ट्रेलिया

फिलिप ह्यूज की मौत क्रिकेट इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है. नवंबर 2014 में एक घरेलू मैच के दौरान वे शॉन एबट की बाउंसर पर बैकफुट पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके हेलमेट के उस हिस्से से टकराई जहां कोई सुरक्षा नहीं होती है. सिर पर लगी इस गेंद से उन्हें ‘सब-एरैक्नॉइड हेमरेज’ हो गया था. वे मैदान पर ही बेहोश हो गए और तीन दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई. ह्यूज की मौत के बाद क्रिकेट में हेलमेट की डिजाइन पर बड़ा बदलाव किया गया था.

रमन लांबा- भारत

भारतीय बल्लेबाज रमन लांबा 1998 में ढाका में लीग मैच खेल रहे थे. वे शॉर्ट लेग पर बिना हेलमेट के फील्डिंग कर रहे थे. बल्लेबाज ने जोरदार शॉट खेला और गेंद सीधी उनके सिर पर जाकर लग गई. शुरुआत में लांबा ने खुद को ठीक बताया, लेकिन बाद में दिमाग में गहरी चोट के चलते उनकी हालत बिगड़ गई. उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो गई थी.

नारी कांट्रैक्टर- भारत

भारत के पूर्व कप्तान नारी कांट्रैक्टर 1961-62 के वेस्टइंडीज दौरे पर बारबाडोस के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे. तेज गेंदबाज चार्ली ग्रिफिथ की बाउंसर उनके सिर पर लगी, और वे वहीं क्रीज पर गिर पड़े. गेंद लगने से उनकी खोपड़ी की हड्डी टूट गई थी और उन्हें तुरंत ब्रेन सर्जरी करानी पड़ी थी. कांट्रैक्टर छह दिन तक कोमा में रहे थे. वे तो बच गए लेकिन यह चोट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत साबित हुई थी.

अब्दुल अजीज- पाकिस्तान

1959 में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अब्दुल अजीज कराची में एक घरेलू मैच खेल रहे थे. तेज गेंदबाज की एक बाउंसर उन्हें सीधे सीने पर जाकर लगी. केवल 17 साल की उम्र में ही उन्हें दिल की बीमारी थी और बाउंसर की चोट उनके लिए जानलेवा साबित हो गई. वे मैदान पर ही गिर पड़े और बाद में उनकी मृत्यु हो गई. यह घटना आज भी क्रिकेट इतिहास की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में गिनी जाती है.

मार्क वर्मुलन- जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज मार्क वर्मुलन को भारत के खिलाफ खेलते हुए इरफान पठान की तेज बाउंसर लग गई थी. गेंद उनके सिर पर लगी थी, जिसके चलते उनके सर में फ्रेक्चर हो गया था. उन्हें सिर की एक कठिन सर्जरी करानी पड़ी थी. हैरानी की बात यह है कि यह उनके करियर की दूसरी ऐसी घटना थी जब उन्हें सिर पर गंभीर चोट लगी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget