एक्सप्लोरर

Ashes 2023: एशेज के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, स्टीव स्मिथ इस नंबर पर मौजूद

England vs Australia: टेस्ट फॉर्मेट की सबसे बड़ी सीरीज एशेज इस बार इंग्लैंड के नेतृत्व में खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 जून से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा.

Most Runs In Ashes History: वर्ल्ड क्रिकेट की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज द एशेज इस बाद इंग्लैंड के नेतृत्व में खेली जाएगी. इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 जून से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होगा. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज का रोमांच अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है. इसी कारण सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ एशेज के शुरू होने का इंतजार करते हैं.

पहली बार एशेज सीरीज साल 1882-3 में खेली गई थी और इसमें इंग्लैंड ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की थी. एशेज की शुरुआती 8 सीरीज को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था. इसके बाद साल 1891-92 में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम इसे अपने नाम करने में कामयाब हो सकी थी. हम आपको इस आगामी एशेज सीरीज शुरू होने से पहले अब तक इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

5 – स्टीव स्मिथ (3044 रन)

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में टेस्ट फॉर्मेट के खतरनाक बल्लेबाजों की गिनती की जाए तो उसमें स्टीव स्मिथ का नाम पहले स्थान पर आएगा. इंग्लैंड में स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड काफी बेहतरीन देखने को मिला. वहीं एशेज में स्मिथ ने अब तक 32 टेस्ट मैच केले हैं. जिसमें उन्होंने 59.68 के औसत से 3044 रन बनाए हैं. इसमें 11 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.

4 – स्टीव वॉ (3173 रन)

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का भी बल्ला एशेज सीरीज में काफी जमकर बोलता हुआ दिखाई देता था. वॉ ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 45 एशेज टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 58.75 के औसत से कुल 3173 रन बनाए. इसमें 10 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.

3 – एलन बॉर्डर (3222 रन)

एलन बॉर्डर की गिनती ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों में की जाती थी. बाएं हाथ के बल्लेबाज एलन बॉर्डर को अपने टेस्ट करियर के दौरान 42 बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने 55.55 के औसत से कुल 3222 रन बनाए. एलन बॉर्डर के बल्ले से एशेज सीरीज के दौरान 7 शतक और 19 अर्धशतक देखने को मिले. अब तक एशेज सीरीज के इतिहास में बॉर्डर से अधिक कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका है.

2 – जैक होब्स (3636 रन)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बाएं हाथ के खिलाड़ी जैक होब्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. होब्स ने 41 एशेज टेस्ट मैचों में 54 के औसत से 3636 रन बनाए. होब्स ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 शतकीय और 15 अर्धशतकीय पारियां खेली. होब्स का एशेज में सर्वाधिक स्कोर 187 रनों का था. इंग्लैंड का अब तक कोई भी खिलाड़ी एशेज में होब्स से अधिक शतकीय पारियां खेलने में कामयाब नहीं हो सका है.

1 – सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (5028 रन)

वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन का एशेज में रिकॉर्ड तोड़ना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही खिलाड़ियों के लिए काफी कठिन काम है. ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 37 टेस्ट मैचों में 89.78 के औसत से कुल 5028 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली.

 

यह भी पढ़ें...

WTC 2023 Final: भारत की हार पर जश्न मनाने वाले पाक ट्रोलर्स पर इरफान का निशाना, ट्वीट कर देखें क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget