एक्सप्लोरर

इन 5 बल्लेबाजों को पहले ODI शतक का इंतजार, रन बनाने के मामले में हैं इनसे भी आगे

बिना शतक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक के नाम है, जिन्होंने 5 हजार से ज्यादा रन जड़े.

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है. ये बात सभी को पता है. वर्तमान में सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जड़ी हैं. कोहली अभी तक 43 शतक 50 ओवर के क्रिकेट में लगा चुके हैं. ये भी सभी को पता है, लेकिन बिना एक भी शतक जड़े सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों में इस वक्त सबसे आगे कौन है? ये शायद ही किसी को पता हो.

वैसे तो ये रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 162 वनडे मैच खेले लेकिन एक भी शतक नहीं जड़ सके. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच मिस्बाह का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन (नॉट आउट) का है. उन्होंने अपने करियर में 5,122 रन बनाए थे और 42 अर्धशतक जड़े थे.

मिस्बाह तो क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन मौजूदा वक्त में बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जो नाम सबसे आगे है, वो है जिंबाब्वे के चामू चिभाभा का. चिभाभा अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं और अपने पहले शतक का इंतजार कर रहे हैं.

ऐसे शीर्ष 5 खिलाड़ियों की सूची में 2 भारतीय बल्लेबाज भी हैं, जो अपने करियर में पहले शतक का इंतजार कर रहे हैं-

चामू चिभाभा

जिंबाब्वे के लिए 2005 में डेब्यू करने वाले चिभाभा टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने वाले 33 साल के चिभाभा ने लगभग 15 साल के करियर में अब तक सिर्फ 104 वनडे मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने सिर्फ 23 की औसत और 16 अर्धशतकों की मदद से 2,399 रन बनाए हैं. इसमें से 2 अर्धशतक उन्होंने भारत के खिलाफ भी जड़े हैं. चिभाभा 2 बार शतक के बेहद करीब आकर चूक गए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन है जो पाकिस्तान के खिलाफ है.

रविंद्र जडेजा

इस लिस्ट में दूसरा नाम है भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर ‘सर जडेजा’ यानी रविंद्र जडेजा का. हालांकि जडेजा अपने रोल के कारण कभी कभार ही बैटिंग के लिए उतरते हैं और अक्सर आखिरी के ओवरों में या बेहद कम विकेटों के साथ बैटिंग करते हैं. जडेजा ने अभी तक 165 मैचों की 110 पारियों में लगभग 32 के औसत से 2,296 रन बनाए हैं. इनमें 12 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन का है.

जेसन होल्डर

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. अपने 7 साल के वनडे करियर में होल्डर ने 115 मैचों में 1,821 रन बनाए हैं. वर्तमान समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंरों में से एक होल्डर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन (नॉट आउट) है. हालांकि अक्सर आखिरी ओवरों में आने वाले होल्डर ने 94 के शानदार स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं.

समीउल्लाह शिनवारी

वहीं अफगानिस्तान टीम में ऑलराउंडर का रोल निभाने वाले समीउल्लाह शिनवारी ने भी बिना शतक के अब तक 1,811 रन बना लिए हैं. 32 साल के शिनवारी ने अब तक 84 मैच खेले हैं और 11 अर्धशतक जड़े हैं. अफगानिस्तान के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके शिनवारी ने 96 रन का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था.

दिनेश कार्तिक

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक. 2004 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले कार्तिक सिर्फ 94 मैच ही खेल पाए हैं. अपने पूरे करियर में लगातार टीम से अंदर-बाहर होने वाले कार्तिक के नाम सिर्फ 1,792 रन हैं. हालांकि उन्होंने ज्यादातर रन लोअर ऑर्डर में बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 रन है, जो उन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में हुए इस ऐतिहासिक मैच में बनाया था, जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन ने वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा था.

धोनी ने इस चैंलेज में दी थी ब्रावो को करारी मात, स्टार खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget