एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम कुरैन ने कहा- 'इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं मेरा टारगेट

आईपीएल में वह स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और जोस बटलर के साथ ड्रैसिंग रूम साझा करेंगे और इस युवा को लगता है कि यह उनके लिए मंच होगा कि वह विश्व स्तर के खिलाड़ियों के साथ रहकर सीख सकें.

इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेला जाना है और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम कुरैन ने दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है. अब टॉम कुरैन की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकटों पर हैं. टॉम आईपीएल में पूर्व विजेता राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे. टॉम ने कहा कि वह कोहली और रोहित दोनों के प्रशंसक हैं, लेकिन जब उनके हाथ में गेंद होगी तो वह विश्व के दो बेहतरीन बल्लेबाजों को अपनी योग्यता से आउट करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं. एक गेंदबाज के तौर पर यह मेरे लिए अपनी रणनीति लागू करने और उनके बजाए अपनी योग्यताओं पर ध्यान देने की बात है. यह शानदार चुनौती होगी, जिसके लिए मैं तैयार हूं." टॉम से जब पूछा गया कि क्या वे आईपीएल को टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से मंच के तौर पर देख रहे हैं? तो उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट में कोई भी मैच खेलूं, मुझे लगता है कि उसका प्रभाव पड़ता है, बड़ा हो या छोटा. लेकिन मैं ज्यादा आगे की नहीं सोच रहा और एक बार में एक मैच पर ही ध्यान देना चाहता हूं. मेरी कोशिश रहती है कि मैं जब भी मैदान पर उतरूं तो अपने अंदर सुधार कर सकूं." आईपीएल में वह स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और जोस बटलर के साथ ड्रैसिंग रूम साझा करेंगे और इस युवा को लगता है कि यह उनके लिए मंच होगा कि वह विश्व स्तर के खिलाड़ियों के साथ रहकर सीख सकें. उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए शानदार अनुभव होगा. मैं उनके खिलाफ खेला हूं और उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं. मैं उनके साथ खेलने और रॉयल्स के लिए मैच जीतने को तैयार हूं." टॉम मुख्य तौर पर गेंदबाज हैं लेकिन वह निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं. उनसे जब पूछा गया कि वह मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक बेन स्टोक्स का अनुकरण करने की कोशिश करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह स्टोक्स के मुरीद हैं. टॉम ने कहा, "मैं स्टोक्स को एक अच्छे इंसान के रूप में जानता हूं और ईमानदारी से कहूं तो वह जिस तरह से अभ्यास करते हैं, वो शायद ही कोई और करता हो. इस तरह के महान खिलाड़ी के साथ रहना शानदार है." टॉम से जब पूछा गया कि क्या इंग्लैंड दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीत सकती है तो इस खिलाड़ी ने कहा, "बिल्कुल, ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे मैं कहूं कि हम विश्व कप नहीं जीत सकते. हमारे पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी टी-20 क्रिकेट खेली है. इसलिए हम इसके लिए तैयार हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
चेज में विराट कोहली का नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे 
चेज में विराट कोहली का नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे 
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
IND vs NZ 1st ODI Highlights: ऑकलैंड में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; कोहली ने जड़ी फिफ्टी
Highlights: ऑकलैंड में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; कोहली ने जड़ी फिफ्टी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget