एक्सप्लोरर

Tokyo Olympic 2020: साई ने 11 खेलों के 32 विदेशी कोचों के कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाए

Tokyo Olympic 2020: ओलंपिक खेलों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए कोचों के कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए बढ़ाया गया है.

Tokyo Olympic 2020: भारतीय खेल प्राधिकरण ने 11 खेलों के 32 विदेशी कोचों का अनुबंध अगले साल सितंबर के आखिर तक बढ़ा दिया है. यह फैसला टोक्यो ओलंपिक तक खिलाड़ियों की अभ्यास में निरतंरता बनी रहने के मद्देनज़र लिया गया है. इन 32 में से शीर्ष कोच जैसे मुक्केबाजी में सैंटियागो निएवा और रफाएल बर्गामास्को, पुरूष हॉकी में ग्राहम रीड और निशानेबाजी में पावेल स्मिरनोव शामिल हैं. इनमें से कई कोचों का अनुबंध इस साल सितंबर में समाप्त होना था.

राष्ट्रीय फुटबॉल कोच इगोर स्टिमक का अनुबंध भी बढ़ा दिया गया, हालांकि इसका ओलंपिक से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें पिछले साल मई में दो साल के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया गया था. इस महीने के शुरू में खेल मंत्रालय ने कहा था कि सभी विदेशी कोचों के अनुबंध अगले साल सितंबर के अंत तक बढ़ा दिये जायेंगे.

साई ने कहा कि यह फैसला टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिये लिया गया. खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग जारी रख सकें क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते इन खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है.

खिलाड़ी की परेशानी होगी कम

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, 

" टोक्यो ओलंपिक के एक साल तक स्थगित होने से कुछ कोचों को बरकरार रखना जरूरी हो गया ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह से मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े. "
-

खेल मंत्री ने आगे कहा, 

" एक नये कोच को खिलाड़ी को समझने में समय लगता है और खिलाड़ी को कोच की ट्रेनिंग प्रक्रिया को समझने के लिये समय की जरूरत होती है. हमारे पास इसका समय नहीं है. "
-

रिजिजू ने पहले घोषणा की थी कि भारतीय और विदेशी कोचों को अब से कम से चार साल या एक ओलंपिक साइकल तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा. चार साल के अनुबंध 2024 और 2028 ओलंपिक को ध्यान रखते हुए दिये जायेंगे.

ENG Vs WI: तीसरे टेस्ट में बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, इंग्लैंड की टीम से मिली यह जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget