एक्सप्लोरर

ENG Vs WI: तीसरे टेस्ट में बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, इंग्लैंड की टीम से मिली यह जानकारी

ENG Vs WI: बेन स्टोक्स पूरी सीरीज के दौरान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. स्टोक्स के शतक और अर्धशतक की बदौलत ही इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर पाया.

ENG Vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 24 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. दूसरे मैच में जीत से उत्साहित इंग्लैंड की टीम आखिरी टेस्ट में अपने बेस्ट बॉलिंग अटैक के साथ उतरेगी. इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने इस बात के संकेत दिए हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में चल रहे दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आराम देने पर भी विचार कर रही है.

सिल्वरवुड ने कहा कि सीरीज में जीत दर्ज करने के लिए हम अपना मजबूत आक्रमण मैदान पर उतारेंगे. उन्होंने कहा,

" मैं, सिलेक्टर एड स्मिथ और कप्तान जोए रूट से बात करूंगा और मिलकर प्लान बनाएंगे. यह आसान नहीं रहने वाला है और आपको झटका भी लगेगा, लेकिन अगर आप इस स्थिति में हो कि आप विश्व स्तर के खिलाड़ियों को बाहर बैठा सकते हो तो यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए काफी अच्छा है. "
-

इंग्लैंड ने अभी तक स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को एक साथ नहीं खेलाया है. वहीं जोफ्रा आर्चर की वापसी से टीम को एक और मजबूत विकल्प मिल गया. अंतिम टेस्ट में एंडरसन और ब्रॉड को एक साथ खेलाने को लेकर सिल्वरवुड ने कहा, 

" यह अभी तक कुछ साफ नहीं है. मुझे लगता है कि पिछले मैच में एंडरसन को न खेलाना सही था क्योंकि हमें उनकी देखभाल करनी है ताकि वो जब खेलें तो अच्छा प्रदर्शन कर सकें. "
-

स्टोक्स पर फैसला होना बाकी

तीसरे टेस्ट मैच आर्चर की वापसी के संकेत भी मिल रहे हैं. दूसरे टेस्ट से पहले बायो सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से आर्चर को टीम से बाहर कर दिया गया था. हालांकि अब आर्चर की दो कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं और वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं.

इंग्लैंड के कोच ने तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स को आराम देने के संकेत भी दिए हैं. उन्होंने कहा,

" हम स्टोक्स को लंबा खेलते हुए देखना चाहते हैं. हां उन्हें आराम देने पर विचार चल रहा है. अगर स्टोक्स को लगता है कि वह खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं तो वह खेलेंगे. "
-
बता दें कि दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन स्टोक्स ने चोट के खतरे को देखते हुए गेंदबाजी बीच में ही छोड़ दी थी. हालांकि मैच के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह से फिट बताया था.

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में जीत दर्ज की थी, जबकि इंग्लैंड दूसरे टेस्ट को अपने नाम कर सीरीज में वापसी करने में कामयाब रही.

हितों के टकराव मामले में दोषी पाए गए BCCI के कर्मचारी मयंक पारिख, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
IND vs SL 2nd Test Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget