एक्सप्लोरर

समय आ गया है कि सभी खिलाड़ी जिम्मेदारी लें: इशांत शर्मा


समय आ गया है कि सभी खिलाड़ी जिम्मेदारी लें: इशांत शर्मा

नई दिल्ली: दिल्ली के नव नियुक्त कप्तान इशांत शर्मा चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी जिम्मेदारी लें क्योंकि मौजूदा टीम के मुख्य खिलाड़ियों को लगभग चार सत्र साथ खेलने के कारण ‘पर्याप्त अनुभव’ है.


उन्मुक्त चंद, मनन शर्मा, उप कप्तान मिलिंद कुमार पिछले कुछ समय से टीम का हिस्सा हैं और इशांत को भरोसा है कि टीम अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करेगी. टीम को अपने पहले रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच में कल असम का सामना करना है.


टीम के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान इशांत ने कहा, ‘‘ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा है. हमने अच्छी तैयारी की है. यह अच्छी टीम है जिसमें काफी युवा खिलाड़ी हैं. लेकिन वे तीन से चार साल से टीम का हिस्सा हैं और उनके पास अनुभव है. अब समय आ गया है कि वे जिम्मेदारी लें. पहला लक्ष्य नाकआउट में जगह बनाना है.’’ इशांत ने कहा कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत प्रथम श्रेणी पदार्पण करेंगे क्योंकि भारत ए का हिस्सा होने के कारण रिषभ पंत पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.


उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अनुज रावत के रूप में प्रतिभावान विकेटकीपर है. उसने अंडर 19 स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. रिषभ पंत उपलब्ध नहीं है. बाकी सभी खिलाड़ी फिट हैं. मैं भी पूरी तरह से फिट हूं.’’ इशांत पहली बार दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह इसके प्रत्येक लम्हें का लुत्फ उठाना चाहते हैं.


उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ी जिम्मेदारी है. मुझ पर क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जिम्मेदारी होगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget