एक्सप्लोरर

जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की तारीफ की, कहा- निकट भविष्य में भी रहेंगे कप्तान

लैंगर ने कहा कि सच्चाई यह है कि बाहर की दुनिया में अटकलें हैं, लेकिन टीम के अंदर इस तरह की कोई बात नहीं है. वह हमारे बहुत अहम खिलाड़ी हैं, क्योंकि वह शानदार कप्तान हैं.

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने बुधवार को कहा है कि टिम पेन निकट भविष्य में भी टीम के कप्तान रहेंगे. पेन ने कहा था कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है. पेन ने स्टीव स्मिथ से टीम की कप्तानी ली थी वो भी तब जब स्मिथ बॉल टेम्परिंग विवाद में फंस गए थे और ऑस्ट्रेलिया संकट में थी. लैंगर ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सच्चाई यह है कि बाहर की दुनिया में अटकलें हैं, लेकिन टीम के अंदर इस तरह की कोई बात नहीं है. वह हमारे बहुत अहम खिलाड़ी हैं, क्योंकि वह शानदार कप्तान हैं. उनकी कप्तानी शानदार रही है. वह विश्व में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं. वह दूसरों की तरह ही इस टीम में फिट बैठते हैं." उन्होंने कहा, "अगर वह यह मानने लगें कि वह बल्लेबाजी भी अच्छी कर सकते हैं, जो हम तो मानते हैं, तो हमें परिणाम उस तरह से मिलेंगे जिस तरह से पिछले मैच में मिले थे." लैंगर से जब पूछा गया कि अगर ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचती है तो क्या पेन तब भी टीम के कप्तान रहेंगे. उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह ज्यादा दिनों तक खेलें क्योंकि उनकी कप्तानी शानदार है. पिछले मैच में वो मैन ऑफ द मैच की रेस में थे. वह फिट हैं. मुझे एक भी कारण नहीं दिखता कि वो क्यों लंबे समय तक नहीं खेल सकते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
RCB ने गौतम गंभीर को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- 'वो हमसे बहुत नफरत...'
RCB ने गौतम गंभीर को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- 'वो हमसे बहुत नफरत...'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget