एक्सप्लोरर

Tilak Varma Century: हैदराबाद के लिए तिलक वर्मा की कप्तानी पारी, सिक्किम के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

Ranji Trophy 2024: तिलक वर्मा ने हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया. उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए.

Ranji Trophy 2024: तिलक वर्मा ने हैदराबाद के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया. रणजी ट्रॉफी 2023-24 का एक मुकाबला हैदराबाद और सिक्किम के बीच खेला जा रहा है. सिक्किम की टीम पहली पारी में 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में हैदराबाद ने 463 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस दौरान तिलक ने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. तिलक से पहले तन्मय अग्रवाल ने शतक जड़ा.

हैदराबाद ने 463 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी. इस दौरान कप्तान तिलक नंबर 4 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 111 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 103 रन बनाए. तिलक की इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इससे पहले अग्रवाल ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक लगाया था. उन्होंने 125 गेंदों का सामना करते हुए 137 रन बनाए थे. अग्रवाल ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए थे. राहुल सिंह की बात करें तो उन्होंने 83 रन बनाए. राहुल की इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

हैदराबाद के लिए रोहित रायुडू और चंदन साहनी ने भी अर्धशतक लगाया. रोहित ने 111 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. चंदन ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए. चंदन की इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान सिक्किम के लिए अंकुर मलिक ने 18 ओवरों में 87 रन देकर 2 विकेट लिए. सुमित सिंह को भी एक सफलता हाथ लगी. ली यॉन्ग लेप्चा ने भी एक विकेट लिया.

बता दें कि तिलक के घरेलू मैचों के प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली. तिलक ने भारत के लिए 16 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 336 रन बनाए हैं. वे 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. तिलक 4 वनडे मैच भी खेल चुके हैं. उन्होंने 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 673 रन बनाए हैं. इस दौरान 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें : U19 World Cup 2024: बांग्लादेश के लिए घातक साबित हो सकते हैं टीम इंडिया के ये खिलाड़ी, बॉलिंग के साथ बैटिंग भी है मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget