एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा- मैं इमरान खान की तरह टीम को लीड करना चाहता हूं

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान ने सोमवार को कहा, आजकल बल्लेबाजी पर ध्यान देने के अलावा मैं अंग्रेजी भी सीख रहा हूं.इमरान खान काफी आक्रामक कप्तान थे और मैं उसकी तरह बनना चाहता हूं. पाकिस्तान टीम की कप्तानी करना आसान काम नहीं है लेकिन मैं अपने सीनियर खिलाड़ियों से सीख रहा हूं.

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम महान क्रिकेटर इमरान खान की आक्रामक कप्तानी से सीख लेना चाहते हैं और इस आलराउंडर की तरह कप्तान बनने के लिए क्रिकेट के अलावा अपनी अंग्रेजी में भी सुधार कर रहे हैं. पहले ही टी20 टीम की कमान संभाल रहे आजम को पिछले हफ्ते एकदिवसीय टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया था. पिछले साल तीनों प्रारूपों में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे आजम ने 2020-2021 सत्र के लिए एकदिवसीय कप्तान के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की जगह ली.

आजम ने कहा, ‘‘इमरान खान काफी आक्रामक कप्तान थे और मैं उसकी तरह बनना चाहता हूं. पाकिस्तान टीम की कप्तानी करना आसान काम नहीं है लेकिन मैं अपने सीनियर खिलाड़ियों से सीख रहा हूं और अंडर-19 टीम के साथ खेलने के समय से ही मुझे कप्तानी का अनुभव है.’’

आजम ने कहा कि संपूर्ण कप्तान बनने के लिए आपको सहजता से मीडिया से बात करने में सक्षम होना चाहिए और लोगों के सामने आपको आसानी से खुद को जाहिर करना चाहिए. पाकिस्तान के सीमित ओवरों के टीम के कप्तान ने सोमवार को कहा, ‘‘आजकल बल्लेबाजी पर ध्यान देने के अलावा मैं अंग्रेजी भी सीख रहा हूं.’’

25 साल के बाबर ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान की रैंकिंग से भी संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम जहां हैं मैं उससे खुश नहीं हूं और इस टीम को रैंकिंग में ऊपर देखना चाहता हूं.’’बाबर ने उम्मीद जताई कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन होगा क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिता में अपनी टीम की अगुआई करना चाहते हैं.

कोविड-19 महामारी के बीच जुलाई में तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जाने के बारे में पूछे जाने पर बाबर ने कहा कि खिलाड़ियों को सहज और सुरक्षित महसूस कराने के लिए काफी कड़ी मेहनत और योजना की जरूरत पड़ेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड का दौरा करना आसान नहीं होगा. खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और समूचित इंतजाम होने पर ही दौरा संभव होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget