एक्सप्लोरर

विराट कोहली के जडेजा प्रेम की खास वजह तो है...

करीब दो साल पहले रवींद्र जडेजा का वनडे करियर लगभग खत्म दिख रहा था. ऐसे हालात में कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया. इस भरोसे से जडेजा के खेल में आए फर्क को बता रहे हैं वरिष्ठ खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज साख की लड़ाई थी. आईसीसी की वनडे रैंकिंग्स में भले ही इंग्लैंड की टीम नंबर एक पर है. लेकिन इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें कमाल की फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया ने जिस बड़े अंतर से पहले मैच में भारत को हराया उससे भारतीय टीम और उसके फैंस का डर जरूर बढ़ गया. एक बार को तो ये सवाल उठा ही क्या टीम इंडिया बड़ी टीमों के खिलाफ अभी तैयार नहीं है. लेकिन इस सवाल का जबाव अगले ही दो मैचों में टीम इंडिया ने दे दिया. इन दोनों ही मैचों में जीत के बड़े स्टार केएल राहुल और रोहित शर्मा रहे. लेकिन शीट एंकर के रोल में रवींद्र जडेजा ने भी अपना काम किया. तीसरे वनडे में जो एक फाइनल सरीखा था जडेजा ने जबरदस्त किफायती गेंदबाजी करने के साथ साथ दो विकेट भी लिए. एक ही ओवर में दो विकेट झटककर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया. वरना एक वक्त पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रनों के पार जाता दिखाई दे रहा था. बैंगलुरू वनडे में जडेजा ने 10 ओवर में सिर्फ 44 रन दिए. उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज मार्नस लबुशेन को 54 रनों पर आउट किया. इसके अलावा इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मिचेल स्टार्क को भी पवेलियन की राह दिखाई. एरॉन फिंच के रन आउट में भी उनका रोल कमाल का था. इससे पहले दूसरे वनडे में भी रवींद्र जडेजा का रोल बेमिसाल था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दो सबसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. पहले उन्होंने पहले मैच के शतकवीर और कप्तान एरॉन फिंच को केएल राहुल के हाथों स्टंप कराया. इसके बाद उन्होंने मार्नस लबुशेन को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराया. 10 ओवर में 58 रन देकर वो टीम के दूसरे सबसे किफायती गेंदबाज भी थे. जडेजा ने गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी में भी अपने हाथ खुलकर दिखाए थे. उन्होंने 16 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 1 चौका शामिल था. रवींद्र जडेजा काट चुके हैं 14 महीने का वनवास रवींद्र जडेजा अब 162 वनडे मैच खेल चुके हैं. उनका अंतर्राष्ट्रीय वनडे करियर लगभग 11 साल का हो गया है. इस लंबे करियर में एक वक्त ऐसा भी आया जब लगा कि रवींद्र जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की कगार पर है. यही वो वक्त था जब युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की टीम इंडिया में ‘एंट्री’ हुई थी. कप्तान विराट कोहली इस फैसले पर पहुंचे थे कि उन्हें स्पिन गेंदबाज के तौर पर टीम में ऐसे खिलाड़ी चाहिए वो बीच के ओवरों में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को आउट करें. विराट खुद भी कहते थे कि ऐसे स्पिनर्स बीच बीच में महंगे साबित होंगे लेकिन उससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता. विराट की इस परिभाषा पर ना आर अश्विन फिट बैठ रहे थे और ना ही रवींद्र जडेजा. ये दोनों ही गेंदबाज रन तो कम देते थे लेकिन विरोधी टीम के बल्लेबाजों को आउट करने में इन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल रही थी. यही वजह है कि धीरे धीरे इन दोनों की वनडे टीम से छुट्टी हो गई. 2017 में जुलाई के महीने में रवींद्र जडेजा के वनडे करियर पर एक विराम सा लग गया. अगले करीब 14 महीने रवींद्र जडेजा वनडे टीम से बाहर रहे. 6 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने के बाद जब वो टीम से बाहर हुए तो सीधे सितंबर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में लौटे. लेकिन इस बार जब जडेजा वापस लौटे तो उन्होंने टीम में अपनी उपयोगिता अलग तरह से साबित की. फील्डिंग का ‘बोनस’ अलग से जोड़िए रवींद्र जडेजा इस वक्त दुनिया के सबसे चुस्त फील्डर्स में से एक हैं. उनके आस पास से रन चुराना बड़े बड़े बल्लेबाज के लिए डरावनी बात है. यही वजह है कि हर मैच में वो 8-10 रन अपनी चुस्त दुरूस्त फील्डिंग से बचाते हैं. विराट कोहली वैसे भी फिट खिलाड़ियों को पसंद करते हैं. लिहाजा 14 महीने के वनवास को काट कर लौटने के बाद जडेजा लगातार टीम में बने हुए हैं. हां ये जरूर है कि उनके टीम में रहने से टीम इंडिया में कुलचा की जोड़ी टूटती है. जो रिस्क उठाने को विराट कोहली फिलहाल तैयार हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, T20 रैंकिंग में भारतीय नंबर-1, जानें क्या बदलाव हुए
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, T20 रैंकिंग में भारतीय नंबर-1, जानें क्या बदलाव हुए
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
IND VS ENG Live Streaming Time: कब, कहां और कितने बजे से शुरु होंगे भारत और इंग्लैंड के मुकाबले ? जानिए पूरा शेड्यूल
INDIA VS ENGLAND: कब, कहां और कितने बजे से शुरु होंगे मुकाबले ? जानिए पूरा शेड्यूल
Women’s T20 World Cup Prize Money: 82.88 करोड़ का इनाम, जानिए विजेता, उपविजेता और बाकी टीमों को कितनी मिलेगी राशि
82.88 करोड़ का इनाम, जानिए विजेता, उपविजेता और बाकी टीमों को कितनी मिलेगी राशि

वीडियोज

कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking
Ketan Murder New Update: CCTV और गेट टेस्ट से खुलेगा सच? | Siya Goyal | Pune | Maharastra | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Bihar News: 'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Germany vs Paraguay: फीफा विश्वकप 2026 से जर्मनी की टीम बाहर,ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
FIFA World Cup 2026 से जर्मनी की टीम बाहर, ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
What Is A Babymoon: क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
Train Accident Viral Video: ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
Embed widget