एक्सप्लोरर

Cricket Retro Stories: इस क्रिकेटर ने सौरव गांगुली को लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट लहराने से किया था 'मना', बेटी ने भी पूछा था ये सवाल

Sourav Ganguly waved T-shirt at Lords Balcony: सौरव गांगुली ने जब इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया की जीत पर शर्ट खोलकर हवा में लहराया तो वो यादगार पल बन गया.

Sourav Ganguly waved T-shirt at Lords Balcony: क्रिकेट के मैदान पर कई घटनाएं ऐसी होती हैं जो ऐतिहासिक हो जाती हैं. ऐसी ही एक घटना थी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का लॉर्ड्स के मैदान पर शर्ट खोलकर उसे हवा में लहराना.

भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेलने वाले गांगुली ने जब इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया की जीत पर शर्ट खोलकर हवा में लहराया तो वो यादगार पल बन गया. हालांकि इस इस ऐतिहासिक घटना के वक्त टीम इंडिया का एक खिलाड़ी गांगुली को ऐसा करने से रोक रहा था. गांगुली ने खुद एक टॉक शो में इस बारे में बताया था.

किसने गांगुली को शर्ट उतारने से किया था 'मना'

जब सौरव गांगुली लॉड्स में जीत के जश्न के लिए अपनी शर्ट उतार रहे थे तो वीवीएस लक्ष्मण उन्हें ऐसा करने से रोक रहे थे. वो नहीं चाहते थे की 'दादा' ऐसा करें. इस बात का जिक्र खुद गांगूली ने किया है.

सौरव गांगूली ने एक टॉक शो में इस ऐतिहासिक घटना के बारे में बताया. जब शो के होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या लॉर्ड्स में जब आप शर्ट उतार रहे थे तो लक्ष्मण आपको रोक रहे थे. यह बात सच है..

सौरव गांगुली ने इसपर कहा,' हां ये बात सच है. मैं साइड में था..मेरे राइट साइड में वीवीएस लक्ष्मण और पीछे हरभजन सिंह थे. जैसे ही मैं शर्ट खोलने के लिए ऊपर करने की कोशिश करता तो वीवीएस लक्ष्मण नीचे खींच देता और कहता रहा न कर..न कर..मेरे पीछे भज्जी था, उसने कहा अब मैं क्या करूं..मैंने उससे कहा तू भी खोल दे.''

सौरव गांगुली ने आगे कहा,'' उस टीम में अलग-अलग तरह के लोग थे. मैं, भज्जी, वीरू, ज़हीर सब नॉर्थ इंडियन थे. उधर राहुल ड्रविड और लक्ष्मण थे. एक अच्छा मिक्सचर टीम में उस वक्त था.''

बाद में शर्ट उतारने को लेकर हुआ 'शर्मिंदा'

बीसीसीआई अध्यक्ष ने आगे कहा,'' हालांकि मैं उस घटना से थोड़ा शर्मिंदा हुआ. मेरी बेटी ने कहा- आप ये क्या कर रहे थे. ये क्रिकेट में करना पड़ता है क्या. तो मैंने अपनी छोटी बेटी से कहा कि नहीं मैंने गलती से कर लिया था.''

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत के बचाव में उतरे सौरव गांगुली, कहा- हर वक्त मास्क लगाना मुमकिन नहीं

Sourav Ganguly ने अपनी बायोपिक फिल्म को किया कंफर्म, Ranbir Kapoor निभा सकते हैं दादा का किरदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget