एक्सप्लोरर

किस्मत को साथ लेकर चल रही है पाकिस्तान, भारत को रहना होगा सावधान: माइकल हसी

किस्मत को साथ लेकर चल रही है पाकिस्तान, भारत को रहना होगा सावधान: माइकल हसी

लंदन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी का मानना है कि चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम सभी की पसंदीदा है लेकिन किसी को भी पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए. हसी ने कहा कि पाक टीम किस्मत को साथ लेकर चल रही ऐसे में भारत को पूरी गंभीरता के साथ मैदान पर उतरना होगा. दोनों टीमें रविवार को होने वाले फाइनल में खिताबी भिड़ंत करेंगी.

हसी ने आईसीसी की वेबसाइट पर अपने कॉलम में लिखा है, "भारत अच्छी स्थिति में है और खिताब बचाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है लेकिन किसी को भी पाकिस्तान को कम नहीं आंकना चाहिए. यह तेज टीम है और इस टूर्नामेंट में अभी तक कई उतार चढ़ाव देख चुकी है."

हसी ने लिखा है, "पाकिस्तान ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 में सभी को हैरान किया है. आठवीं रैंकिंग के साथ इस टूर्नामेंट में आकर और पहले मैच में भारत से मिली हार के बाद उसने अच्छी वापसी की है."

उन्होंने लिखा है, "तब से हर मैच उसके लिए नॉकआउट मैच हो गया था. उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं था इसलिए उसने अपनी स्वतंत्रता के साथ खेला जो शानदार रहा और इसी कारण वह फाइनल में पहुंच सकी."

हसी लिखते हैं, "किस्मत पाकिस्तान के साथ है." पहले मैच में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और मेजबान इंग्लैंड को मात दी थी. हसी ने लिखा है, "श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतिम पूल मैच में जो उनके लिए करो या मरो वाला मुकाबला था, पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग हार गया था लेकिन, श्रीलंका उसे बाहर नहीं कर सका और कैच छोड़ने के कारण पीछे रह गया. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई और फिर सेमीफाइनल में पहुंचाया."

उन्होंने लिखा है, "उसने अपनी इस लय को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी जारी रखा जहां वह खेल के हर क्षेत्र में आगे रही. और अब उसके बाद भारत के खिलाफ एक और मौका है." हसी के मुताबिक, "मैं निश्चिंत हूं कि पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ अपने रिकार्ड से प्ररेणा मिलेगी और वह रविवार को अपना विजयी क्रम जारी रखेगी."

भारत को लेकर हसी ने लिखा है, "टीम शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली का शीर्ष क्रम अभी तक शानदार रहा है. वहीं मध्यक्रम भी लय में है. वह अपनी शानदार क्लास और शॉट खेलने की क्षमता से विपक्षी टीम के गेंदबाजों को धो रहे हैं." हसी के मुताबिक भारत के मध्य क्रम को इस टूर्नामेंट में ज्यादा मौका न मिलना भारत के लिए एकमात्र चिंता की बात है.

उन्होंने लिखा है, "भारत के लिए चिंता की एक बात यह है कि युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी, केदरा जाधव और हार्दिक पांड्या को ज्यादा मौका नहीं मिला है और पाकिस्तान इसका फायदा उठा सकता है अगर वह शुरुआती विकेट ले लेता है तो. इसमें बड़ी चीज अगर है."

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रक के नीचे थी कार', IPL 2026 फाइनल के बाद भयानक एक्सीडेंट; माइकल क्लार्क ने बयां किया खौफनाक मंजर
'ट्रक के नीचे थी कार', IPL 2026 फाइनल के बाद भयानक एक्सीडेंट; क्लार्क ने बयां किया खौफनाक मंजर
अफगानिस्तान टेस्ट में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार खिलाड़ियों का डेब्यू
अफगानिस्तान टेस्ट में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार खिलाड़ियों का डेब्यू
IPL 2026 के बाद ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, नहीं मिला कोई खरीदार
IPL 2026 के बाद ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, नहीं मिला कोई खरीदार
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget