एक्सप्लोरर

मैंने अपने पापा को फिर ऑटो रिक्शा नहीं चलाने दिया: सिराज

मोहम्मद सिराज को जिस दिन आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ 60 लाख रूपये में खरीदा तो उनका केवल एक सपना था कि वह अपने पिता मोहम्मद गौस को आगे कभी ऑटो रिक्शा नहीं चलाने देंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया.

नई दिल्ली: मोहम्मद सिराज को जिस दिन आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ 60 लाख रूपये में खरीदा तो उनका केवल एक सपना था कि वह अपने पिता मोहम्मद गौस को आगे कभी ऑटो रिक्शा नहीं चलाने देंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया.

अब इस 23 वर्षीय तेज गेंदबाज को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये टीम में रखा गया है और स्वाभाविक है कि वह इससे काफी खुश हैं.

सिराज ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि 23 साल की उम्र में मैं अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा सकता हूं. जिस दिन मुझे आईपीएल का अनुबंध मिला था उस दिन मैंने अपने पापा से कहा था कि अब उन्हें काम करने की जरूरत नहीं है. उस दिन से मैंने पापा को बोला कि आप अभी आराम करो. और हां मैं अपने परिवार को नये घर में भी ले आया हूं.’’ इस तेज गेंदबाज ने भारत ए की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें इतनी जल्दी भारतीय टीम में चयन की उम्मीद नहीं थी.

कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच की तैयारी कर रहे सिराज ने कहा, ‘‘मैं जानता था कि भविष्य में मुझे टीम में चुना जाएगा लेकिन इतनी जल्दी चयन होने की मैंने उम्मीद नहीं की थी. मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं. जब मैंने अपनी मां और पिताजी को बताया तो उनके पास खुशी व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं थे. यह सपना सच होने जैसा है.’’ सिराज को भले ही आईपीएल से पहचान मिली लेकिन उनका मानना है कि हैदराबाद की तरफ से 2016-17 सत्र के दौरान रणजी ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हें सफलताएं मिली हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज जो कुछ भी हूं वह रणजी ट्राफी प्रदर्शन के कारण हूं. पिछले सत्र में मैंने 40 के करीब विकेट लिये जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा. इसके बाद मुझे शेष भारत की टीम में चुना गया और रणजी ट्राफी के कारण मुझे आईपीएल का अनुबंध मिला. इसलिए इस चयन का 60 प्रतिशत श्रेय प्रथम श्रेणी क्रिकेट के प्रदर्शन को जाता है.’’ सिराज ने कहा कि भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण पिछले साल जब हैदराबाद के साथ थे तब उनके टिप्स काफी काम आये.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बयां नहीं कर सकता कि मैं भरत अरूण सर का कितना ऋणी हूं. वह बेहतरीन कोच हैं. पिछले साल वह हैदराबाद टीम के साथ थे और पहली बार मुझे शीर्ष स्तर पर बने रहने के लिये गेंदबाजी से जुड़ी तमाम चीजें सीखी. उन्होंने मुझे तमाम वैरीएशन के बारे में बताया. इससे मुझे आईपीएल में भी मदद मिली.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget