एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने बहुत मेहनत की है और वो टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल होंगे: रहाणे

रोहित ने अब तब 27 टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाए हैं. कई का मानना है कि रोहित की बेपरवाह बल्लेबाजी उनकी नाकामी का कारण रही है लेकिन रहाणे की सोच इससे इतर है.

भारत के टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी तब अच्छा नहीं लगता जब रोहित शर्मा जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ता है लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि मुंबई का उनका यह साथी लंबी अवधि के फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में रहाणे और हनुमा विहारी ने मिडल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर ली जिससे टीम प्रबंधन रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना चाहता है. रहाणे से रोहित की नई भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया. रहाणे ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘आप वास्तव में जवाब चाहते हो. मुझे अभी पता नहीं है कि रोहित पारी का आगाज करेगा. अगर ऐसा होता है तो मुझे उसके लिए खुशी होगी. मैंने वेस्टइंडीज में भी कहा था कि रोहित जैसे विशिष्ट प्रतिभा के धनी बल्लेबाज को बाहर बैठे हुए देखना अच्छा नहीं लगता. ’’ रोहित ने अब तब 27 टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाए हैं. कई का मानना है कि रोहित की बेपरवाह बल्लेबाजी उनकी नाकामी का कारण रही है लेकिन रहाणे की सोच इससे इतर है. रहाणे ने कहा, ‘‘उसने बहुत मेहनत की है और अगर उसे मौका मिलता है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि वह विशिष्ट प्रतिभा का धनी खिलाड़ी है. टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से मानसिकता से जुड़ा खेल है. टेस्ट क्रिकेट में अगर दो गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो आपको उन्हें सम्मान देना होता है और उसके बाद अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए.’’ रहाणे ने अपना आखिरी वनडे 18 महीने पहले खेला था लेकिन वह इस प्रारूप में वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट के अलावा मैं वनडे क्रिकेट का भी लुत्फ उठाता रहा हूं. मैं वनडे में वापसी करना चाहता हूं. अभी पूरा ध्यान इस श्रृंखला पर है. हमने आस्ट्रेलिया श्रृंखला के बाद लंबा विश्राम लिया. जब मुझे पता लगा कि मैं विश्व कप टीम में नहीं हूं तब मैंने काउंटी क्रिकेट खेलने की योजना बनायी और सौभाग्य से हैंपशर ने मुझे अपनी टीम में रख दिया. ’’ रहाणे ने कहा, ‘‘काउंटी क्रिकेट में मैंने उन दो महीनों में काफी कुछ सीखा. मैंने सात मैच खेले और मेरा ध्यान वास्तव में लाल गेंद पर था क्योंकि मैं जानता था कि वेस्टइंडीज में हम ड्यूक गेंदों से खेलेंगे. अपनी क्षमता पर भरोसा रखना महत्वपूर्ण होता है. ’’ भारतीय उप कप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में कैगिसो रबाडा और केशव महाराज को सम्मान देना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘रबाडा बेहतरीन गेंदबाज है. वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है. हमें उसका और अन्य गेंदबाजों का सम्मान करना होगा. उनकी टीम युवा है लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण - तेज गेंदबाज और स्पिनर अनुभवी हैं. केशव महाराज काउंटी क्रिकेट में खेले और उन्होंने लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया. आपको उन्हें सम्मान देना होगा. ’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget