एक्सप्लोरर

IND vs SA: टीम इंडिया से मिली एकतरफा हार के बाद क्या बोले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बावुमा?

IND vs SA, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से करारी मात दी.

Temba Bavuma on IND vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया 243 रन के अंतर से विजय हुई. क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले में बराबरी की टक्कर देखने की उम्मीद थी लेकिन यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा. यहां भारत को दक्षिण अफ्रीकी टीम किसी भी विभाग में चुनौती नहीं दे पाई. इस बड़ी शिकस्त के बाद प्रोटियाज कप्तान तेम्बा बावुमा निराश दिखाई दिए.

मैच के बाद कप्तान बावुमा ने कहा, 'हम चुनौती जानते थे. यहां चेजिंग के दौरान हमारे साथ क्या-क्या हो सकता था, वह भी हम समझते थे. आज हमने अपने साथ न्याय नहीं किया, खासकर एक बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर. ईमानदारी से कहूं तो गेंद के साथ शुरुआती 10 ओवर बड़ी चुनौती थे. उसके बाद हमने गेंदबाजी में अच्छा किया. बड़ी चुनौती यह भी थी कि हम विकेट ले रहे थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी बड़ी साझेदारियां भी कर रहे थे. यहां की परिस्थितियां सबसे ज्यादा सीख देने वाली रही. विकेट ने वैसा ही मिजाज दिखाया, जिसकी हमें शंका थी. हम यहां पिच के मुताबिक खुद को नहीं ढाल सके.'

एकतरफा रहा टॉप-2 टीमों का मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका इस वर्ल्ड कप में अब तक टॉप-2 टीमें हैं. दोनों टीमें सेमीफाइनल में भी जगह बना चुकी है. ऐसे में इस मुकाबले के रोचक होने के आसार जताए जा रहे थे. लेकिन ईडन गार्डन्स पर भारतीय गेंदबाजों ने मजबूत प्रोटियाज बैटिंग ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह ढहा कर लाजवाब जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए और बाद में प्रोटियाज टीम को महज 83 रन पर ढेर कर दिया. यहां विराट कोहली प्लेयर ऑफ दी मैच चुने गए. उन्होंने इस मुकाबले में 121 गेंद पर 101 रन की लाजवाब पारी खेली.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli B'Day: विराट के इंटरनेशनल करियर के 10 यादगार लम्हों की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget