एक्सप्लोरर

टूट गया 104 साल पुराना रिकॉर्ड, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टेंबा बावुमा ने रचा इतिहास

टेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. इस दौरान बावुमा ने कप्तान के तौर पर 104 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Temba Bavuma Record WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया, जिसे साउथ अफ्रीका ने पांच विकेटों से जीतकर इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक और कप्तान टेंबा बावुमा के अर्धशतक की बदौलत चौथे दिन के पहले सेशन में ही हासिल कर लिया. इस दौरान बावुमा ने कप्तान के तौर पर 104 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

बावुमा ने कप्तान के तौर पर तोड़ा 104 साल पुराना रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के कप्तान के तौर पर बावुमा का शानदार प्रदर्शन रहा है. बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करते ही कप्तान के तौर पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. बावुमा अब टेस्ट इतिहास में इकलौते कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बिना कोई मैच हारे 9 टेस्ट जीते हैं. बावुमा ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के वारविक ऑर्मस्ट्रांग का रिकॉर्ड तोड़ा. वारविक 1920-21 में इकलौते कप्तान बने थे, जिन्होंने 10 मैचों में कप्तानी करने के बाद बिना कोई टेस्ट हारे 8 मैच जीते थे.

बावुमा ने साउथ अफ्रीका के लिए दोनों पारियों में बनाए महत्वपूर्ण रन

बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की. पहली पारी में जब साउथ अफ्रीका की टीम लगातार विकेट गंवा रही थी, तब बवुमा ने डेविड बेडिंघम के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. बवुमा ने 36 रन बनाए. इसके बाद बवुमा के आउट होते ही साउथ अफ्रीकन टीम ताश के पत्तों के तरह झड़ गई. बवुमा ने इसके बाद 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 66 रनों की पारी खेली. उन्होंने एडन मार्करम के साथ शतकीय साझेदारी निभाई. मार्करम ने 136 रनों की पारी खेली. बवुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म हो गया. साउथ अफ्रीका 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीता है. इससे पहले वो साल 1998 में आईसीसी ट्रॉफी जीते थे.

यह भी पढ़ें-  

40 साल की उम्र में बाज की तरह उड़े फाफ डु प्लेसिस, पकड़ा अविश्वसनीय कैच; वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget