एक्सप्लोरर

मुंबई में दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन में रहेगी टीम इंडिया, 28 जून को श्रीलंका होगी रवाना

28 जून को श्रीलंका रवाना होने से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का नियमित रूप से कोरोना टेस्ट किया जाएगा. इस दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान और भुवनेवर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है.

शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मुंबई में अपना क्वारंटीन पीरियड शुरू कर दिया है. श्रीलंका दौरे पर जाने वाले ये भारतीय क्रिकेटर दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन में रहेंगे. इन खिलाड़ियों का 28 जून को श्रीलंका रवाना होने से पहले नियमित रूप से कोरोना टेस्ट किया जाएगा. इस दौरे के लिए शिखर धवन को 20 सदस्यीय टीम का कप्तान और भुवनेवर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है. 

भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज़ खेलनी है. इस दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को पहले वनडे के साथ होगी. बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. इसी कारण धवन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर कहा, "श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया मुंबई में एकत्रित हुई है. टीम में कुछ नए चेहरों को देखना सुखद है." बीसीसीआई ने शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और नितीश राणा समेत कई क्रिकेटरों के फोटो शेयर किए.

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget