एक्सप्लोरर

Team India Squad: इन तेज गेंदबाजों को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिली जगह, ऑस्ट्रेलिया में कर सकते थे धमाकेदार प्रदर्शन

Indian Team: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. इस टीम में आवेश खान, सिराज, शमी और उमरान मलिक को शामिल नहीं किया गया है.

T20 World Cup India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस टीम में जगह मिली है. वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है. हालांकि इस टीम में आवेश खान, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक को शामिल नहीं किया गया है. यह गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए धमाल मचा सकते थे.

आवेश खान
भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. उन्होंने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ फखर जमां का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया था. हालांकि उसके बाद वह बीमार हो गए और उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ा था. अब एशिया कप के बाद आवेश को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के टीम से भी बाहर कर दिया गया है. आवेश ने अबतक कुल 15 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

मोहम्मद सिराज
भारत के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के भारतीय स्कॉव़ड में शामिल नहीं किया गया है. उन्होंने भारत के ओर से अबतक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5 विकेट हासिल किया है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया था. अगर वह भारतीय टीम में शामिल होते तो वह टी20 वर्ल्ड कप में कमाल कर सकते थे.

मोहम्मद शमी
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी भारत के टी20 वर्ल्ड कप के स्कॉवड में शामिल नहीं किया गया है. वह इस स्कॉवड में बतौर स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में शामिल किए गए हैं. शमी ने भारत के लिए अबतक कुल 17 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 18 विकेट अपने नाम किए हैं. शमी का ऑस्ट्रेलिया में बॉलिंग का काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है. ऐसे में अगर वह भारतीय टीम के स्कॉवड का हिस्सा बन पाते हैं तो यह टीम को काफी फायदा पहुंचाएगा.

उमरान मलिक
भारत के युवा स्पीड गन उमरान मलिका को भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के भारतीय टीम के स्कॉवड में शामिल नहीं किया गया है. उमरान ने अपने स्पीड का जलवा आईपीएल में दिखा चुके हैं. वहीं वह भारत के ओर से भी 3 टी20 मुकाबला खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किया है. अगर उमरान को भारतीय टीम में शामिल किया जाता तो भारतीय टीम को उनकी रफ्तार का फायदा ऑस्ट्रेलिया में जरूर मिलता.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर.

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2022: फाइनल में पाक की हार के बाद वसीम अकरम बोले- मैंने रिजवान की आलोचना की तो लोगों ने मुझपर अटैक किया

Team India Squad:ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget