एक्सप्लोरर

अब दुबई में गड़ेगा तिरंगा, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का दिखेगा दबंग रूप; इंग्लैंड वनडे सीरीज में हो गया साफ

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया है. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का फाइनल स्क्वाड भी घोषित हो चुका है.

India Final Squad For Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने में ठीक एक सप्ताह बाकी रह गया है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है. BCCI ने बीते मंगलवार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपना फाइनल स्क्वाड घोषित कर दिया था. आगामी ICC टूर्नामेंट के लिए उन्हीं 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे थे. इंग्लैंड के खिलाफ जीत ने काफी हद तक साफ कर दिया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में तिरंगा लहराने के लिए कमर कस चुकी है.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में हैं ये भारतीय खिलाड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले शुभमन गिल ने बहुत शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी की है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों में फिफ्टी और तीसरे मुकाबले में 112 रन की शतकीय पारी खेली. उन्होंने सीरीज में 86.33 के औसत से 259 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने भी चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है. उन्होंने सीरीज में दो फिफ्टी समेत 181 रन बनाए. अय्यर ने 60.33 के बढ़िया औसत से रन बनाकर चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचाने के संकेत दिए हैं. दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने भी 119 रनों की शतकीय पारी खेली फॉर्म में वापस आने के संकेत दिए हैं और सीरीज के आखिरी मैच में विराट कोहली ने भी 52 रन बनाए.

गेंदबाजी लाइन-अप पर नजर डालें तो रवींद्र जडेजा की फिरकी में दम दिखा, जिन्होंने 2 मैचों में 6 विकेट चटकाए. वहीं हर्षित राणा ने भी अपनी डेब्यू सीरीज में 6 विकेट लेकर चैंपियंस ट्रॉफी की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का दावा ठोका है. अर्शदीप सिंह को सीरीज में केवल एक मैच खेलने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए. अर्शदीप के व्हाइट बॉल क्रिकेट में आंकड़े शानदार रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 2 विकेट लेकर उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन करने के संकेत दिए.

अक्षर पटेल की बल्लेबाजी फॉर्म भी अच्छा संकेत है, लेकिन केएल राहुल की फॉर्म चिंता का विषय बनी होगी. अच्छी बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी में गहराई होगी और टीम के पास गेंदबाजी में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का फाइनल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम इतिहास रचने से चूके, सिर्फ 10 रन बना देते तो बना जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शान से फाइनल में RCB, क्वालीफायर-1 में गुजरात को हराया; पांचवीं बार फाइनल में मारी एंट्री
शान से फाइनल में RCB, क्वालीफायर-1 में गुजरात को हराया; पांचवीं बार फाइनल में मारी एंट्री
क्वालीफायर में विराट का विकेट गिरने पर वाइफ अनुष्का शर्मा का चौंकाने वाला रिएक्शन, तस्वीर वायरल
क्वालीफायर में विराट का विकेट गिरने पर वाइफ अनुष्का शर्मा का चौंकाने वाला रिएक्शन, तस्वीर वायरल
Watch: तगड़ा शॉट, चौका भी गया, फिर भी आउट हो गए साई सुदर्शन; गजब दिखा नजारा
तगड़ा शॉट, चौका भी गया, फिर भी आउट हो गए साई सुदर्शन; गजब दिखा नजारा
क्वालीफायर-1 में रजत पाटीदार शो, गुजरात की भयंकर पिटाई; RCB ने बना डाला सबसे बड़ा स्कोर
क्वालीफायर-1 में रजत पाटीदार शो, गुजरात की भयंकर पिटाई; RCB ने बना डाला सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
Embed widget