एक्सप्लोरर

बाबर आजम इतिहास रचने से चूके, सिर्फ 10 रन बना देते तो बना जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रचने से चूक गए. उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 33 रन बनाने थे, लेकिन वह 23 रन ही बना सके.

Babar Azam, 6000 Fastest ODI Runs: कराची में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वो शुक्रवार 14 फरवरी को न्यूजीलैंड से इस ट्राई सीरीज का फाइनल खेलेगी. खैर, इस मैच में बाबर आजम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए हैं. 

दरअसल, बाबर आजम को इस मैच से पहले वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 6000 रन बनाने के लिए 33 रन बनाने थे. इस मैच में बाबर ने तेज शुरुआत की. हालांकि, वह 4 चौकों की मदद से 19 गेंद में सिर्फ 23 रन ही बना सके. इस तरह वह इतिहास रचने से चूक गए. बाबर अगर इस मैच में 33 रन बना लेते तो वह वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते. 

बाबर आजम के नाम अब 125 वनडे मैचों की 122 पारियों में 55.98 की औसत से 5990 रन हैं. वनडे में बाबर ने 34 अर्धशतक और 19 शतक लगाए हैं. अब बाबर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाएंगे. हालांकि, अब भी उनके पास इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है. 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. अमला ने 123 पारियों में यह कारनामा किया था. बाबर अब जब अगले मैच में 10 रन बना भी लेंगे तो वह अमला के रिकॉर्ड की बराबरी ही कर पाएंगे. हालांकि, बाबर आसानी से विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट की 136 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे. न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने वनडे में यह कारनामा 139 पारियों में किया था. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने भी वनडे में छह हजार रन बनाने में 139 पारियां ली थीं. बता दें कि बाबर आजम मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget