एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking: टीम इंडिया के सिर फिर सजेगा ताज, टेस्ट में दोबारा नंबर 1 बनना तय! इंग्लैंड की हालत खराब

ICC Test Team Ranking: भारतीय टीम एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन टीम बनने वाली है. ताजा अपडेट के बाद भारत के सिर नंबर-1 का ताज सजना तय है.

ICC Men's Test Team Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन टीम बनने वाली है. दरअसल, टीम इंडिया वनडे और टी20 इंटरनेशनल में पहले ही नंबर-वन पर काबिज है. अब टेस्ट में भी भारतीय टीम नंबर-1 बनने वाली है. 

बता दें कि आईसीसी ने लंबे वक्त से टेस्ट टीम की रैंकिंग अपडेट नहीं की है. अब जब आईसीसी की तरफ से दोबारा रैंकिंग अपडेट की जाएगी तो भारत का टेस्ट में भी नंबर वन बनना तय है. दरअसल, आईसीसी ने आखिरी बार 28 जनवरी 2024 को टेस्ट रैंकिंग अपडेट की थी, तब भारतीय टीम दूसरे स्थान पर थी. वहीं कंगारू पहले नंबर पर थे. 

पिछले अपडेट में ऑस्ट्रेलिया के 117 अंक थे और वो पहले नंबर पर थी. वहीं टीम इंडिया के भी 117 ही प्वाइंट्स थे, लेकिन रोहित ब्रिगेड दूसरे नंबर पर थी. अब भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट भारी अंतर से जीत लिए हैं. ऐसे में अब रोहित ब्रिगेड का ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलना कंफर्म है. 

मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया के रेटिंग प्वाइंट बराबर हैं. वहीं इंग्लैंड 115 रेटिंग के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका 106 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है. वहीं न्यूजीलैंड 95 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर है. न्यूजीलैंड ने अपने घर पर दक्षिण अफ्रीका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. ऐसे में ताजा अपडेट में बड़े फेरबदल होना तय है. 

आईसीसी जब भी टेस्ट टीम रैंकिंग में अपडेट करेगी तो कई फेरबदल होंगे. भारतीय टीम एक बार फिर टेस्ट में नंबर-1 का स्थान हासिल कर लेगी. वहीं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान होने की उम्मीद है. 

वनडे और टी20 में पहले स्थान पर है टीम इंडिया

गौरतलब है कि भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल और वनडे में आईसीसी टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है. अगर टेस्ट में भी टीम इंडिया टॉप पर आ जाती है तो फिर रोहित ब्रिगेड तीनों फॉर्मेट में नंबर एक टीम बन जाएगी. वनडे में भारतीय टीम के 121 रेटिंग अंक हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के 118 रेटिंग अंक हैं. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया दूसरों से काफी आगे है. ऐसे में फिलहाल इंतजार आईसीसी की ओर से टेस्ट रैंकिंग के अपडेट होने का है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget