एक्सप्लोरर

ऑडी, BMW में घूमते हैं, 5 किलो चांदी और आलीशान घर; जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं नए हेड कोच गौतम गंभीर?

Gautam Gambhir Net Worth: गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बने हैं. यहां जान लीजिए कि गंभीर की कुल संपत्ति कितनी है और वो सालाना कितनी कमाई करते हैं.

Gautam Gambhir Net Worth: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम का हेड कोच पद छोड़ दिया था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच होने की जिम्मेदारी सौंपी है. खैर गंभीर अब कोच पद संभालेंगे, लेकिन इससे पूर्व उन्होंने कमेंट्री और IPL में मेंटॉरशिप करके खूब कमाई की है. इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में मोटी रकम इन्वेस्ट की हुई है. तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम के नए हेड कोच का नेट वर्थ कितना है और वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं.

गौतम गंभीर की अनुमानित संपत्ति

गौतम गंभीर को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक माना जाता है. उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 265 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है. वो केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि ब्रांड स्पॉन्सरशिप और कई बिजनेस में इन्वेस्ट करके भी खूब कमाई करते हैं. छोटे बिजनेस, रेस्तरां और रियल एस्टेट में भी उनका इनवेस्टमेंट है. अनुमान है कि गंभीर स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री और क्रिकेट मीडिया से जुड़े अन्य काम करके 1.5 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं. बता दें कि गंभीर 2019 लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद चुने गए थे. उस समय उन्होंने चुनाव आयोग के सामने अपनी सालाना आय 12.4 करोड़ रुपये बताई थी.

दिल्ली के राजिंदर नगर में 15 करोड़ का घर

बताया जाता है कि गौतम गंभीर का दिल्ली के राजिंदर नगर इलाके में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ आंकी गई है. इसके अलावा उनका ग्रेटर नोएडा के जेपी विश टाउन में एक 4 करोड़ का प्लॉट है. वहीं मलकापुर गांव में भी उनका एक प्लॉट है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास 5 किलो चांदी भी है.

IPL से 25 करोड़ की कमाई

गौतम गंभीर ने IPL में आखिरी बार कोई मैच 2018 में खेला था, तब उन्हें एक सीजन खेलने के लिए 2.8 करोड़ रुपये मिलते थे. मगर IPL 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक मेंटॉर के तौर पर ज्वाइन किया था. मेंटॉर के तौर पर काम करने के लिए गंभीर ने IPL 2025 में 25 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. जबकि IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं, जिन्हें KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. गंभीर बिना कोई मैच खेले ही IPL में प्लेयर्स से ज्यादा कमाई कर लेते हैं.

गौतम गंभीर का कार कलेक्शन

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर गाड़ियों के भी बहुत शौकीन हैं. लक्जरी गाड़ियों की बात करें तो उनके पास ऑडी क्यू5 और बीएमडब्लू 530डी भी है. उनके कार कलेक्शन में टोयोटा कोरोला और महिंद्रा बोलेरो स्टिंगर भी मौजूद है. बताया जाता है कि उनके पास मर्सेडीज़ जीएलएस 350डी भी है, जिसकी मार्केट में कीमत करीब 88 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें:

'जय भाई आप...', नया हेड कोच बनते ही गौतम गंभीर ने BCCI सचिव जय शाह को भेजा खास संदेश

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget