एक्सप्लोरर

विदेशी दौरों के तनाव से निकल चुकी है टीम इंडिया: विराट कोहली

साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि किसी को कुछ साबित नहीं करना है. भारत ने पिछले 25 साल में साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है जिसकी शुरूआत 1992 से हुई.

मुंबई: साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि किसी को कुछ साबित नहीं करना है. भारत ने पिछले 25 साल में साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है जिसकी शुरूआत 1992 से हुई.

कोहली ने टीम की रवानगी से पहले कहा ,‘‘ हमने विदेश दौरे और लोगों को कुछ साबित करने के तमाम मानसिक तनावों से पार पा लिया है. हमें किसी को कुछ साबित नहीं करना है और हमारा काम वहां जाकर अपना शत प्रतिशत देना है ताकि मनचाहे नतीजे मिल सकें .’’ कप्तान ने कहा कि सभी को यथार्थवादी होना चाहिये कि कई बार टीम जीतेगी और कई बार नहीं.

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें यथार्थवादी होना पड़ेगा. वर्तमान में जीते हुए अपनी रणनीति पर अमल करना होगा. हम वहां क्रिकेट खेलने जा रहे हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि साउथ अफ्रीका में हैं, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या भारत में .’’

साउथ अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारत ने सिर्फ दो टेस्ट जीते हैं. सबसे अच्छा नतीजा 2010-11 में मिला था जब भारत ने 1-1 से ड्रॉ खेला था .’’

कोहली ने कहा ,‘‘ यह इस पर निर्भर करता है कि बतौर बल्लेबाज आप किस मानसिकता से खेलते हैं. भारतीय हालात में भी कठिनाई हो सकती है. क्रिकेट बल्ले और गेंद से खेला जाता है और यदि आप मानसिक रूप से वहां नहीं हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किन हालात में खेल रहे हैं .’’

कोहली ने कहा ,‘‘ आपको चुनौतियों का मानसिक रूप से सामना करना पड़ेगा और फिर हर हालात घरेलू हालात जैसे लगेंगे. अगर आप जहां खेल रहे हैं, वहां के अनुकूल खुद को ढाल लेते हैं तो सहज महसूस करने लगेंगे. लोगों और संस्कृति को अपनाकर बेहतर लगने लगेगा.’’ जोहानिसबर्ग में 2013-14 के दौरे पर कोहली ने शतक जड़ा था और इसका श्रेय वह चुनौती का सामना करने के जीवट को देते हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने साउथ अफ्रीका में एक ही बार टेस्ट क्रिकेट खेला था लेकिन मुझे इसका इंतजार है . चेतेश्वर पुजारा ने भी वहां खेला है और अजिंक्य रहाणे ने भी . हमने अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि हम चुनौती का सामना करने को लेकर रोमांचित थे .’’उन्होंने स्वीकार किया कि उपमहाद्वीप के बाहर पिछले कुछ अर्से में वे ज्यादा नहीं खेल सके हैं लेकिन मौजूदा खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन का यकीन है .

उन्होंने कहा ,‘‘ हर दौरा एक मौका होता है. अगर आप उन टीमों को देखें जो अतीत में साउथ अफ्रीका गई हैं तो आप भारतीय क्रिकेट के कुछ बड़े नामों की बात करेंगे. ऐसा नहीं है कि वह मौका नहीं था. आपको सीरीज जीतने के लिये लंबे समय में अच्छा खेलना होता है और हम यही करने जा रहे हैं . ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget