एक्सप्लोरर

Team India Head: टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनना चाहते ये 3 दिग्गज, BCCI अब किसे सौंपेगी जिम्मेदारी

Team India New Coach: जस्टिन लैंगर समेत तीन दिग्गजों ने भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने से इंकार कर दिया है. बीसीसीआई अब किसे हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपेगी, यह सवाल उठना लाजिमी है.

Team India New Coach: भारतीय क्रिकेट टीम को नए हेड कोच की तलाश है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पद के आवेदन के लिए डेडलाइन तय की है. 27 मई के बाद आवेदन बंद हो जाएंगे. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो तीन दिग्गज इस पद को संभालने से इंकार कर चुके हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग, जस्टिन लैंगर और एंडी फ्लावर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने से मना कर दिया है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने टीम इंडिया का कोच बनने से इंकार किया है. उन्होंने इसको लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है. क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक लैंगर ने कहा, ''मैं केएल राहुल से बात कर रहा था, तब उन्होंने बताया कि टीम में कितनी राजनीति है और कितना दबाव है. यह आईपीएल से एक हजार गुना ज्यादा टीम इंडिया में है. मेरे लिए राहुल की यह अच्छी सलाह थी.''

बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग से बातचीत की थी. बोर्ड चाहता था कि पोंटिंग टीम इंडिया के नए हेड कोच बन जाएं. लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेंमिंग के नाम की भी चर्चा थी. लेकिन फिलहाल उनको लेकर भी किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है.

गौरतलब है कि गौतम गंभीर का नाम भी नए हेड कोच के लिए सामने आया था. लेकिन अभी तक उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है. हेड कोच के आवेदन के लिए 27 मई आखिरी तारीख है. द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ काफी अच्छा रिश्ता रहा. वे लगातार दो बार टीम इंडिया के कोच रहे. द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस भी शानदार रहा है.

यह भी पढ़ें : केएल राहुल की वजह से टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बनेंगे लैंगर? पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget