एक्सप्लोरर

TOSS 1st Test, Day 1 IND vs SA: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी

IND vs SA: विराट कोहली की टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. विशाखापट्टनम के वाईएसआर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने टॉस लिया है. मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका टॉस हारकर पहले गेंदबाज़ी करेगी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पिच को बल्लेबाज़ी के लिए आसान बताया. उन्होंने कहा, ''उम्मीद करते हैं पिच बाद में धीमी होती और इस पर थोड़ा टर्न भी होगा.'' इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के टीम में बतौर ओपनर खेलने के सवाल पर कहा, ''ये अच्छा है कि रोहित को अपने रोल के बारे में साफ तौर पर पता है. जैसा कि पहले नहीं होता है.'' वहीं टीम में वापसी कर रहे रिद्धीमन साहा पर उन्होंने कहा, ''साही वापसी टीम के लिए अच्छी है और वो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं.'' वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने कहा, ''हमने टेस्ट में पिछले कुछ समय में काफी खिलाड़ी खोए हैं. अब समय आ गया है कि अगले आमला और स्टेन तैयार करें.'' बल्लेबाज़ी के अलावा गेंदबाज़ी में भी भारतीय टीम आज जसप्रीत बुमराह के बिना ही उतरेगी. उन्हें फ्रैक्चर होने की वजह से इस सीरीज से बाहर रखा गया है. उनके स्थान पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में पूरी जिम्मेदारी इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव पर होगी. इन तीनों ही खिलाड़ियों को बुमराह जैसे स्टार परफॉरमर की नामौजूदगी में अपने आप को साबित करना होगा. स्पिन अटैक में भी आर अश्विन को टीम में मौका दिया गया है. विश्वकप के बाद वेस्टइंडीज़ में खेली गई टेस्ट सीरीज़ में टीम में होने के बावजूद अश्विन टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब एक बार फिर से वो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी में फंसाने के लिए तैयार हैं. आइये देखें क्या है आज की टीम: भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी. दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्कराम, डीन एलगर, थिउनिस डी ब्रुन, फाफ डू प्लेसी(कप्तान), टिम्बा बवुमा, क्विंटन डी कॉक, वर्नेन फिलेंडर, सिनुरन मुथुस्वामी, केशव महाराज, क्विंटन डी कॉक, डेन पीड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget