एक्सप्लोरर

एशिया कप का काउंटडाउन शुरू, कब होगा भारत-पाक मैच? देखें भारत का पूरा शेड्यूल

Asia Cup Schedule India: एशिया कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. यहां जान लीजिए, भारत अपने मैच कब और किस तारीख को खेलेगा और पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया की टक्कर कब होगी?

एशिया कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, महज एक हफ्ते के भीतर टूर्नामेंट शुरू हो चुका होगा. एशिया कप 2025 का पहला मैच 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला जाएगा. पहली बार इस एशियाई टूर्नामेंट में 8 टीम भाग ले रही होंगी. टीम इंडिया गत चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी, जिसकी नजरें अपने नौवें खिताब पर होंगी. बताते चलें कि टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलने वाली है.

सबसे पहले बता दें कि सभी 8 देशों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE को ग्रुप A में जगह मिली है. वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग और अफगानिस्तान को ग्रुप B में रखा गया है.

कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एशिया कप इतिहास में अब तक भारत और पाकिस्तान की 18 बार टक्कर हुई है, जिनमें 10 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. 6 बार पाकिस्तान विजयी रहा और उनके 2 एशिया कप मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका था.

भारत का पूरा शेड्यूल

भारत एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ खेलेगा. उसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी और ग्रुप A के आखिरी मैच में भारत की टक्कर ओमान से होगी.

  • 10 सितंबर - भारत बनाम UAE
  • 14 सितंबर - भारत बनाम पाकिस्तान
  • 19 सितंबर - भारत बनाम ओमान

भारत को 9वीं ट्रॉफी का इंतजार

एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम श्रीलंका है, जो अब तक 13 फाइनल खेल चुकी है, लेकिन सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं. टीम इंडिया अब तक 11 बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है, जिनमें उसने 8 बार ट्रॉफी जीती है. भारत टी20 रैंकिंग में दुनिया का नंबर-वन देश है और एशिया कप का गत चैंपियन भी है, इसलिए भारत इस बार 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले खिलाड़ी, टॉप 5 में 2 भारतीयों का नाम शामिल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget