एक्सप्लोरर

IND vs ENG: धर्मशाला में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 112 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा

India vs England: धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 112 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

India vs England 5th Test: धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. धर्मशाला में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 112 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है. 

दरअसल, पांच मैचों की इस सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद रोहित ब्रिगेड ने दमदार वापसी करते हुए बाकी चार मैच जीते और सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब किसी टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद लगातार चार टेस्ट मैच जीते हैं और सीरीज अपने नाम की है. 

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार ऐसा कर चुकी है. वहीं इंग्लैंड ने एक बार ऐसा किया. अब भारतीय टीम ऐसा करने वाली चौथी टीम बन गई है. टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार ऐसा 112 साल पहले हुआ था. इंग्लैंड ने 1912 में पहला टेस्ट हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी चार मैच जीते थे और सीरीज अपने नाम की थी. 

भारत ने धर्मशाला में दर्ज की शानदार जीत 

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 218 रनों पर ढेर हो गई थी. भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके थे. इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 477 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़े. वहीं सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़े. इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 195 रनों पर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: 'बैजबॉल' की खुली पोल, इन 5 कारणों से इंग्लैंड ने भारत के सामने टेके घुटने

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget