एक्सप्लोरर

Team India Champion: सांसें रोक देने वाले फाइनल में ये रहे 3 बड़े मौके, जब टीम इंडिया ने पलट दिया गेम

T20 World Cup 2024 Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया फाइनल मैच सांसें रोक देने वाला रहा. यह मुकाबला रोमांच से भरा हुआ था. हालांकि अंत में टीम इंडिया ने बाजी मार ली.

T20 World Cup 2024 Final: भारतीय क्रिकेट टीम करीब 17 सालों के बाद एक बार फिर से टी20 विश्व कप की चैंपियन बन गई है. उसने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सके. इस मुकाबले में तीन ऐसे मौके आए जब भारत ने पूरा गेम पलट दिया. टीम इंडिया के चैंपियन बनने के साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान भी कर दिया.

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान शुरुआत खराब रही. कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 2 चौके लगाए. इसके बाद ऋषभ पंत बैटिंग करने आए. लेकिन जीरो पर ही आउट हो गए. पंत को केशव महाराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. टीम का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा. इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बाजी पलट दी. 

कोहली-अक्षर की साझेदारी रही अहम टर्निंग पॉइंट -

भारत के शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच अहम साझेदारी हुई. कोहली और अक्षर ने 54 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी निभाई. इसके बाद अक्षर आउट हो गए. उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए. जबकि विराट ने 59 गेंदों में 76 रन बनाए. शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 27 रन जोड़े. इस तरह टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 176 रन बना लिए.

क्लासेन के अर्धशतक ने बढ़ा दिया था सिर दर्द -

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी खराब रही. रीज हेंड्रिक्स 4 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान एडिन मार्करम भी 4 रन बनाकर चलते बने. टीम के लिए पांचवें नंबर पर हेनरिक क्लासेन बैटिंग करने आए. उन्होंने 27 गेंदों में 52 रन बना दिए. क्लासेन की इस पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. उन्होंने टीम इंडिया के फैंस की धड़कन बढ़ा दी थी. लेकिन हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी के दम पर उन्हें आउट कर दिया. क्लासेन विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे.

कारगर रहे पांड्या, अर्शदीप और बुमराह के ओवर -

इस मुकाबले में इन दोनों गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. भारत की ओर से पारी का 18वां ओवर बुमराह ने किया. उन्होंने इस ओवर में महज 2 रन दिए. दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 157 रन बना लिए थे. इसके बाद 19वां ओवर अर्शदीप लेकर आए. उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए. इसके बाद आखिरी ओवर पांड्या ने किया. उन्होंने विकेट लेने के साथ-साथ सिर्फ 8 रन दिए. इस तरह भारत ने यह मैच 7 रनों से जीत लिया.

यह भी पढ़ें : Kohli Rohit Retirement: T20I से खत्म हुआ 'रोहित-कोहली' युग, खिताब के साथ मिला यादगार फेयरवेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे; देखें प्लेइंग XI
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget