एक्सप्लोरर

World Cup 2023: एशिया कप की जीत ने कम किया टीम इंडिया का दबाव, पढ़ें कैसे आसान हो गया विश्व कप का रास्ता

Team India Asia Cup 2023: भारतीय टीम एशिय कप 2023 की चैंपियन बन गई है. अब उसके लिए विश्व कप 2023 का रास्ता थोड़ा आसान हो गया है.

Team India Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 की चैंपियन बन गई है. उसने फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज के 6 विकेट की बदौलत आसान जीत दर्ज की. भारत की इस जीत ने उसके लिए विश्व कप 2023 का रास्ता आसान कर दिया है. 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होना है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया फाइनल से पहले परफॉर्मेंस को लेकर दबाव में थी. लेकिन अब यह काफी हद तक कम हो गया है.

विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से भारत में आयोजन होना है. इससे पहले रोहित एंड कंपनी पर दबाव बना हुआ था. लेकिन एशिया कप के फाइनल ने इसे काफी हद तक कम कर दिया है. भारत को आखिरी सुपर फोर मैच में बांग्लादेश ने 6 रनों से हरा दिया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया 259 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी. वहीं टीम इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच में 213 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी. हालांकि भारत ने यह मैच 41 रनों से जीत लिया था. भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच भी कुछ खास नहीं रहा था. हालांकि वह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

टीम इंडिया इस साल जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर थी. यहां उसे 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी. भारत ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली थी. वहीं वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी. लेकिन भारत के लिए वनडे सीरीज कुछ खास नहीं रहीं. यहां भारतीय खिलाड़ी मैदान पर बैटिंग के दौरान दिक्कत का सामना करते दिखाई दिए थे. सीरीज का दूसरा वनडे 29 जुलाई को बारबाडोस में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 181 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी. 

एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी पर सवाल उठ रहे थे. रोहित शर्मा की कप्तानी और बैटिंग लाइन अप को लेकर कई तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिली. भारतीय टीम बैटिंग में नंबर 4 पर किसी खिलाड़ी को फिक्स नहीं कर सकी. लेकिन केएल राहुल की वापसी ने यह दिक्कत भी खत्म कर दी. राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम बस में बैठते समय होटल में भूले अहम चीज, फैंस को याद आ गया कोहली का बयान

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget