एक्सप्लोरर

INDvAFG: धवन, विजय के शतक से भारत के पहली पारी में 474 रन

शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 474 रनों बनाए.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 474 रनों बनाए. इस पारी में भारत के लिए उमेश यादव 28 रनों पर नाबाद रहे. टीम का अंतिम विकेट गिरने के साथ ही पहले सत्र के समापन की घोषणा भी कर दी गई.

भारत ने पहले दिन गुरुवार को दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए थे. शुक्रवार को पहले सत्र में टीम ने अपने खाते में 127 रन जोड़े.

पहले दिन नाबाद रहे हार्दिक पांड्या (71) और रविचंद्रन अश्विन (18) ने सातवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े और टीम को 369 के स्कोर पर पहुंचाया. इसी स्कोर पर यामिन अहमदजाई ने अश्विन को विकेट के पीछे खड़े अफसर जजाई के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम को दिन का पहला झटका दिया.

हार्दिक ने इसके बाद रवींद्र जडेजा (20) के साथ मिलकर 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और भारतीय टीम को 436 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इस साझेदारी को अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नबी ने तोड़ा. जडेजा इसी स्कोर पर नबी की गेंद पर रहमत शाह के हाथों लपके गए.

अफगानिस्तान के गेंदबाज वफादार ने इसके बाद पांड्या को भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिकने दिया और जजाई के हाथों कैच आउट करा भारतीय टीम का नौंवां विकेट भी गिरा दिया.

इसके बाद उमेश ने ईशांत शर्मा (8) के साथ 10वें विकेट के लिए 34 रन जोड़े और टीम को 474 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर राशिद ने ईशांत को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा.

ईशांत खुद को आउट नहीं मान रहे थे और इस कारण उन्होंने रिव्यू की अपील की. गेंद सीधे उनके पैर पर लगी और ऐसे में उन्हें पगबाधा करार दे दिया गया. इसके साथ ही 474 रनों के स्कोर पर भारतीय टीम के पारी का समापन हो गया.

इस पारी में अफगानिस्तान के लिए अहमदजाई ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं वफादार और राशिद को दो-दो विकेट मिले. मुजीब उर-रहमान और नबी को एक-एक सफलता हासिल हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget