एक्सप्लोरर

दूसरे अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को 33 रनों से हराया

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को 33 रनों से हरा दिया.

मुंबई: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को 33 रनों से हरा दिया. ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेसिडेंट इलेवन के सामने 344 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर पाई और 310 पर सिमट गई.

न्यूजीलैंड ने रॉस टेलर (102) और टॉम लॉथम (108) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से नौ विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवरों में 343 रन बनाए. टेलर और लॉथम के अलावा, कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया. दोनों ही बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे.

भारतीय प्रेसिडेंट इलेवन के लिए इस पारी में जयदेव उनादकट ने सबसे अधिक चार विकेट लिए. इसके अलावा, कर्ण शर्मा ने दो विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेसिडेंट इलेवन ने करुण नायर (53) की अर्धशतकीय पारी के तहत अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन नायर के आउट होने के साथ ही टीम के विकेट लगातार गिरते रहे और 231 के कुल स्कोर पर टीम ने अपने आठ विकेट गंवा दिए.

गुरकीरत सिंह (65) और उनादकट (44) की शानदार पारी के दम पर प्रेसिडेंट इलेवन ने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई और 310 के कुल स्कोर पर टीम ने अपने सारे विकेट गंवा दिए.

मेजबान टीम की इस पारी को समेटने में न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कुल तीन विकेट लिए, वहीं कोलिन मुनरो, टिम साउदी ने दो-दो विकेट चटकाए और बोल्ट, मैट हेनरी और ईश सोढी को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
RR vs CSK: आज राजस्थान और चेन्नई के बीच भिड़ंत, जानें RR और CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
आज राजस्थान और चेन्नई के बीच भिड़ंत, जानें RR और CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
RR vs CSK Pitch, Weather Report: बारिश न बिगाड़ दे आज के IPL मैच का मजा, पढ़ें राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट
बारिश न बिगाड़ दे आज के IPL मैच का मजा, पढ़ें RR vs CSK मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट
IPL 2026 के दूसरे ही दिन अजिंक्य रहाणे ने किया बवाल! कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने वाले बयान पर भड़का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
IPL 2026 के दूसरे ही दिन अजिंक्य रहाणे ने किया बवाल! कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने वाले बयान पर भड़का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
IPL 2026 पर बांग्लादेश का बड़ा यू-टर्न, अब नहीं होगा प्रसारण; जानें 2 दिन में क्यों बदला फैसला
IPL 2026 पर बांग्लादेश का बड़ा यू-टर्न, अब नहीं होगा प्रसारण; 2 दिन में बदला फैसला
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
अनंत और राधिका संग बर्थडे पार्टी में दिखे शाहरुख खान, 'धुरंधर 2' के गाने 'आरी-आरी' पर रणवीर ने जमाया रंग, देखें वीडियो
अनंत और राधिका संग बर्थडे पार्टी में दिखे शाहरुख खान, 'आरी-आरी' पर रणवीर ने जमाया रंग
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Blood Clots In Legs Causes: पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
Embed widget