एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Stadium: तमिलनाडु में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम छूट जाएगा पीछे?

Biggest Stadium: तमिलनाडु सरकार ने भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की बात कही है. यह स्टेडियम तमिलनाडु के कोयंबटूर में बनाया जागएगा.

Biggest Stadium In Tamil Nadu: मौजूदा वक़्त में क्रिकेट का सबसे बड़ा स्टेडियम गुजरात के शहर अमहदाबाद में स्थित है. अमहदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है. इस स्टेडियम में 132,000 लोगों के बैठने क्षमता है. अब तमिलनाडु में इससे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. तमिलनाडु सरकार ने कोयंबटूर में सबसे बड़ा स्टेडियम बनाने की अपनी योजना की घोषणा की है. 

यह तमिलनाडु में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के बाद दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा. यह स्टेडियम एरिया में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की पहल है. राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा और युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन इस परियोजना में सबसे आगे रहे हैं. तमिलनाडु में खेल को बढ़ावा देने और टैलेंट को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. 

यह स्टेडियम एनएच 544 पर कोयंबटूर शहर से लगभग 16 किमी दूर बनने के लिए प्रस्तावित किया गया है. इस स्टेडियम का मकसद भारत में मौजूद सभी क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता को पार करना है. 

स्टेडियम में वीआईपी और कॉर्पोरेट सुविधाएं, खिलाड़ियों का लाउंज, मीडिया सेंटर, सार्वजनिक कैफेटेरिया, रेस्तरां, और एक क्रिकेट संग्रहालय सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी.

इस स्टेडियम को बनाने के लिए चन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और लंदन के लॉर्ड्स से प्रेरणा ली जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस स्टेडियम के बनने का काम कब से शुरू होता है और कब तक यह बनकर तैयार होता है. 

बहुत पुराना हो चुका है एमए चिदंबरम स्टेडियम

बता दें कि तमिलनाडु के चेन्नई में मौजूद एमए चिदंबरम स्टेडियम काफी पुराना है. यह स्टेडियम 1916 में बनाया गया था. यहां पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच 1934 में खेला गया था, जो भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच था. मुकाबले में इंग्लैंड ने 202 रनों से जीत दर्ज की थी. इस स्टेडियम में करीब 50,000 लोगों के बैठने की क्षमता है. 

 

ये भी पढ़ें...

Vinesh Phogat: CAS ने सिल्वर मेडल पर फंसाया पेंच, ये 3 सवाल पूछकर विनेश के पाले में डाली गेंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget