एक्सप्लोरर

T20 World Cup: हार्दिक पांड्या की बॉलिंग फिट्नेस पर बोले रोहित, 'अगले हफ्ते से शुरू कर सकते हैं गेंदबाजी'

T20 World Cup: पांड्या ने इस साल यूएई में आईपीएल के दूसरे फेज में एक भी मैच में गेंदबाजी नहीं की है. जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में एक ऑलराउंडर के तौर पर उन्हें खिलाने पर सवाल उठने लगे थे.

T20 World Cup: टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जतायी है कि हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप से पहले अगले सप्ताह से गेंदबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर देंगे. बता दें कि पांड्या ने इस साल यूएई में आईपीएल के दूसरे फेज में एक भी मैच में गेंदबाजी नहीं की है. जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में एक ऑलराउंडर के तौर पर उन्हें खिलाने पर सवाल उठने लगे थे. इस से पहले भारतीय चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने भी विश्वास जताया था कि, हार्दिक पांड्या आईपीएल में गेंदबाजी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

मुंबई की टीम यूएई में खेले जा रहे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. पांड्या ने यहां पांच मैचों में बल्लेबाजी की जिनमे वो लय में नजर नहीं आए. चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा के बयान के बाद उम्मीद की जा रही थी कि पांड्या आईपीएल के मैचों में गेंदबाजी करेंगे लेकिन उन्होंने यहां एक भी ओवर नहीं किया.

हार्दिक की बॉलिंग फिट्नेस में हो रहा है सुधार 

आईपीएल में मुंबई के आखिरी मैच के बाद रोहित ने संवाददाताओं से कहा, "जहां तक हार्दिक की गेंदबाजी का सवाल है तो फिजियो और ट्रेनर उसपर लगातार काम कर रहे हैं. उसने आईपीएल में एक भी गेंद नहीं की है. हम एक बार में एक मैच को ध्यान में रखकर उसकी फिटनेस का आकलन करना चाहते थे."

रोहित ने कहा, हार्दिक की बॉलिंग फ़िट्नेस में लगातार सुधार हो रहा है और हो सकता है कि अगले सप्ताह तक वह गेंदबाजी करने लग जाए. केवल चिकित्सक और फिजियो ही इसके बारे में बेहतर बता सकते हैं."

हार्दिक की बल्लेबाजी पर टीम को भरोसा 

आईपीएल में पांड्या ने बल्लेबाजी में भी निराश किया. उन्होंने 14.11 के औसत और 113.39 के स्ट्राइक रेट केवल 127 रन बनाये. पांड्या की बल्लेबाजी को लेकर रोहित ने कहा, "जहां तक उसकी बल्लेबाजी का सवाल है, वह थोड़ा निराश होगा लेकिन वह बेहतरीन खिलाड़ी है. वह इससे पहले भी मुश्किल परिस्थितियां से बाहर निकला है. टीम को उसकी क्षमताओं पर भरोसा है. मुझे स्वयं उसकी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है."

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: गौतम गंभीर बोले- कोहली-रोहित के मुकाबले राहुल के पास है शॉट खेलने की ज्यादा काबिलियत

T20 World Cup 2021: जिम्बाब्वे का ये दिग्गज वर्ल्ड कप में होगा अफगानिस्तान टीम का सलाहकार, ACB ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget