एक्सप्लोरर

T20 WC: टीम इंडिया के बचाव में उतरे Mohammad Amir, विराट ब्रिगेड को बताया बेस्ट

Mohamad Amir: आमिर ने ट्वीट किया मुझे अब भी लगता है कि भारत सबसे अच्छी टीम है. ये सिर्फ अच्छे समय की बात है. खिलाड़ियों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करना शर्मनाक है

Mohammad Amir back Indian Team: टी20 वर्ल्ड कप-2021(T20 World Cup) में न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद टीम इंडिया(Team India) निशाने पर है. टूर्नामेंट की जब शुरुआत हुई थी तो टीम इंडिया को प्रबल दावेदार बताया गया था. लेकिन विराट कोहली की इस टीम ने निराश किया है. उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से करारी शिकस्त मिली.

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब अगले तीन मुकाबले जीतने होंगे. साथ ही उसे अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. फैन्स जहां टीम इंडिया पर निशाना साध रहे हैं तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने विराट ब्रिगेड का बचाव किया है.

पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा कि खिलाड़ी कोई रोबोट नहीं होते. उन्हें हमेशा सपोर्ट करना होता है. पीटरसन ने लिखा कि खेल में एक विजेता और एक हारने वाला होता है. कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए बाहर नहीं जाता है. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है. कृपया महसूस करें कि खेल के लोग रोबोट नहीं हैं और उन्हें हर समय समर्थन की आवश्यकता है. 

आमिर ने टीम इंडिया का बचाव करते हुए क्या कहा 

वहीं, आमिर ने ट्वीट किया मुझे अब भी लगता है कि भारत सबसे अच्छी टीम है. ये सिर्फ अच्छे समय की बात है. खिलाड़ियों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करना शर्मनाक है, हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये एक खेल है. 

टीम इंडिया पिछले 6 महीने से लगातार क्रिकेट खेल रही है. वह जून से सितंबर के मध्य तक इंग्लैंड के दौरे पर थी. उसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को यूएई में आईपीएल खेलना पड़ा. इन 6 महीनों में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल, इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच और अब टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है. 

ये भी पढ़ें- Gautam Gambhir: टीम इंडिया पर जमकर बरसे गौतम गंभीर, बताई कोहली एंड कंपनी की ये कमी

Sunil Gavaskar: रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर भेजने पर भड़के सुनील गावस्कर, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget