एक्सप्लोरर

T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले जिम में पसीना बहाते दिखे विराट कोहली, देखें वीडियो

Virat Kohli: पिछले कुछ समय में विराट कोहली ने शानदार फॉर्म दिखाई है. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में वह भारत के लिए काफी अहम होंगे.

Virat Kohli Gym Video: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. भारतीय सितारे 06 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं और लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लगातार खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम में मेहनत करते हुए एक वीडियो डाला है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह कैसे खुद को मेंटेन रखने की कोशिश कर रहे हैं.

भारत को इस मेगा इवेंट का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला हमेशा बड़ा होता है और शायद इसी की तैयारी में कोहली अभी से जुट गए हैं. ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अभ्यास मुकाबला भी खेला है. इस मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी. भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से शानदार फॉर्म दिखाते हुए बेहतरीन अर्धशतक जड़ा था.

पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले एक बड़ा बूस्ट मिला है. चोट के कारण तीन महीने से क्रिकेट नहीं खेल पाए शाहीन शाह अफरीदी वापस आ चुके हैं. लिगामेंट इंजरी से वापसी करने वाले शाहीन ने फिटनेस हासिल कर ली है और पाकिस्तान के लिए पहले मैच से ही उपलब्ध रहेंगे. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ शाहीन ने पावरप्ले में घातक स्पेल फेंका था.

यह भी पढ़ें:

Photos: कोहली के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आए युजवेंद्र चहल, KL Rahul का लुक जीत लेगा दिल

IND vs SA: लगातार चार दिन बारिश होने के बावजूद कैसे दिल्ली में हो पाया मैच, क्यूरेटर्स ने किया अद्भुत काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget