एक्सप्लोरर

T20 World Cup: पूर्व क्रिकेटर्स बोले- मैच टॉस के भरोसे, जो टॉस जीता, उसके लिए जीत भी आसान

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के इस सीजन में अब तक 14 मुकाबले हुए हैं. इनमें से 12 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते. ऐसे में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में भी टॉस की भूमिका सबसे अहम होगी.

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों ने सुपर-12 में एक-एक मैच खेला है और दोनों को हार मिली है. अब दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल की राह आसान बनाने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा. टक्कर तो बराबरी की है लेकिन यहां सबसे बड़ा फैक्टर टॉस रहने वाला है.

दरअसल, शारजहां हो या दुबई का स्टेडियम हर विकेट शुरुआत में गेंदबाजों का मददगार साबित हो रहा है और जैसे-जैसे वक्त बीतता है विकेट बल्लेबाजों का मददगार होने लगता है. आंकड़ें भी कुछ यही कहानी बयां कर रहे हैं. अब तक हुए 14 मुकाबलों में से 12 में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीत रही है, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद कर रही है. पूर्व खिलाड़ियों की मानें तो भारत-न्यूजीलैंड मैच में भी यही ट्रेंड देखने को मिलेगा. प्रवीण कुमार और दानिश कनेरिया की मानें तो मैच में टॉस ही सबसे अहम है, जो टॉस जीता, समझो वह मैच जीता. पढ़िए.. पूर्व क्रिकेटर आज के महामुकाबले पर क्या कुछ कह रहे हैं.. 

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार लिखते हैं, 'पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के पक्ष में सारे आंकड़े हैं लेकिन गेंदबाजों को रन की गति को बांध कर रखना होगा तभी जीत की चाहत पूरी होगी.

 

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया लिखते हैं कि आज के मैच में टॉस काफी अहम होगा. टॉस जीतने वाला कैप्टन निश्चित तौर पर गेंदबाजी करना पसंद करेगा. देखना ये है कि किस कैप्टन की किस्मत क्या कहती है.

 

वहीं हनुमा विहारी ने हौसला बड़ते हुए लिखा, 'भारत टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाया है. हालांकि इस बार ये रिकॉर्ड टूटने वाला है क्योंकि इस मैच में टीम इंडिया की वापसी तय है।'

पीयूष  चावला लिखते हैं, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पावरप्ले में स्पिनर्स को मौका देना चाहिए. ये रणनीति हर टीम के लिए काफी सफल रही है, ऐसे में मुझे लगता है ये आज के मुकाबले के लिए काफी अहम साबित होगा' @kiranmore #चाहतजीतकी #sabsebadastadium #t20worldcup

 

भारतीय पूर्व कप्तान अजरदुद्दीन ने भी Koo पर लिखा है, 'करो या मरो का ये मैच विराट के लिए बहुत अहम होने वाला है. टी20 कप्तान के तौर पर अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे कोहली की नजरें बस जीत पर होगी. मुझे लगता है कि उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी.'

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का कहना है, 'मुझे लगता है कि आज टॉस कोई भी जीते लेकिन #चाहतजीतकी सिर्फ टीम इंडिया की पूरी होगी. आज रोहित शर्मा और शमी कीवियों को धो डालेंगे.'

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: बेहद मुश्किल है टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह, टीम के सामने कई चुनौतियां

T20 WC Ind vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला आज, कोहली की कप्तानी की अग्निपरीक्षा

IND vs PAK: भारत से लेकर अफगानिस्तान के मैच तक, जब मैदान पर डटे थे बाबर आज़म तब अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं उनकी मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget